धर्म-अध्यात्म

जानिए आर्थिक उन्नति के आसान उपाय

Apurva Srivastav
18 July 2023 2:17 PM GMT
जानिए आर्थिक उन्नति के आसान उपाय
x
वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता हैं इसमे व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर नियम और उसके रख रखाव के बारे में बताया गया हैं। वास्तुशास्त्र में कई ऐसे उपाय भी बताए गए हैं जिन्हें अगर सही तरीके से किया जाए तो व्यक्ति को धन लाभ की प्राप्ति होती हैं साथ ही साथ आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलता हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा वास्तु से जुड़े कुछ आसान उपाय बता रहे हैं जो आपकी धन की कमी को दूर कर सकते हैं।
आर्थिक उन्नति के आसान उपाय—
अगर आप लंबे वक्त से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में रोजाना स्नान ध्यान के बाद सुंदरकांड या रामायण का पाठ जरूर करें। माना जाता है कि इस पाठ को करने से घर की नकारात्मकता दूर हो जाती हैं और सुख समृद्धि व शांति का प्रवेश होता हैं।
वही इसके अलावा घर के ईशान कोण में सभी देवताओं का वास माना गया हैं। ऐसे में इस दिशा में एक मंदिर बनवाना उत्तम रहेगा। आप चाहे तो इस दिशा में तुलसी या केले का पौधा भी लगा सकते हैं इससे आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती हैं और वास्तुदोष का भी निवारण हो जाता हैं।
अगर रोजाना छत पर पक्षियों के लिए दाना डाला जाए तो इससे भी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता हैं साथ ही आप पक्षियों के लिए आप पानी की भी व्यवस्था कर सकते हैं ऐसा करने से कुंडली के सभी ग्रह शुभ फल प्रदान करते हैं और वास्तुदोष दूर हो जाता हैं।
Next Story