धर्म-अध्यात्म

आज दिवाली पर जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजा विधि

Subhi
24 Oct 2022 2:28 AM GMT
आज दिवाली पर जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजा विधि
x
आज 24 अक्टूबर दिन सोमवार को दिवाली का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है. आज कार्तिक अमावस्या पर चित्रा नक्षत्र, विष्कंभ योग और स्थिर वृष लग्न में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 55 मिनट से है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या तिथि में स्थिर लग्न में दिवाली की लक्ष्मी पूजा करना श्रेष्ठ होता है

आज 24 अक्टूबर दिन सोमवार को दिवाली का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है. आज कार्तिक अमावस्या पर चित्रा नक्षत्र, विष्कंभ योग और स्थिर वृष लग्न में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 55 मिनट से है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या तिथि में स्थिर लग्न में दिवाली की लक्ष्मी पूजा करना श्रेष्ठ होता है. आज दिवाली के अवसर पर सुबह में सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी बना हुआ है. दिवाली की रात विधि विधान से पूजा करने पर माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, उनकी कृपा से धन, दौलत, सुख, संतान आदि में वृद्धि होती है. कुबेर स्थिर धन प्रदान करते हैं और गणेश जी की कृपा से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं.

काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट कहते हैं कि माता लक्ष्मी चंचला हैं, लेकिन उन्होंने गणेश जी को वरदान दिया था कि जहां पर तुम्हारे साथ उनकी पूजा होगी, वहां पर वह स्थिर होकर वास करेंगी. इस वजह से दिवाली पर प्रथम पूज्य गणेश जी के साथ माता लक्ष्मी की पूजा होती है. आइए जानते हैं दिवाली पूजा के शुभ मुहूर्त, योग, माता लक्ष्मी की पूजा विधि और मंत्र के बारे में.

दिवाली मुहूर्त 2022

कार्तिक अमावस्या तिथि का प्रारंभ: आज, शाम 05 बजकर 04 मिनट से

कार्तिक अमावस्या तिथि का समापन: कल, शाम 04 बजकर 35 मिनट पर

दिवाली 2022 लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

आज, शाम 06 बजकर 55 मिनट से रात 08 बजकर 51 मिनट तक

आज, देर रात 01 बजकर 23 मिनट से कल सुबह 03 बजकर 37 मिनट तक

दिवाली 2022 शुभ योग और नक्षत्र

चित्रा नक्षत्र: आज सुबह 05:12 बजे से कल सुबह 04:47 बजे तक

विष्कंभ योग: आज सुबह 05:03 बजे से कल सुबह 03:02 बजे तक

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज सुबह 05:12 बजे तक

अमृत सिद्धि योग: आज सुबह 05:12 बजे तक

दिवाली 2022 रात्रि शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 06:19 बजे से 07:58 बजे तक

लाभ-उन्नति: 11:16 बजे से देर रात 12:54 बजे तक

शुभ-उत्तम: देर रात 02:33 बजे से कल सुबह 04:12 बजे तक

अमृत-सर्वोत्तम: कल सुबह 04:12 बजे से कल सुबह 05:51 बजे तक


Next Story