धर्म-अध्यात्म

शारदीय नवरात्रि आरंभ और समापन से लेकर जानिए विजय दशमी तक की सारी महत्वपूर्ण तिथिया

Shiddhant Shriwas
29 Sep 2021 2:34 AM GMT
शारदीय नवरात्रि आरंभ और समापन से लेकर जानिए विजय दशमी तक की सारी महत्वपूर्ण तिथिया
x
अश्विन माह को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस माह में शारदीय नवरात्रि मनाई जाती हैं। मां दुर्गा के भक्तों को बेसब्री से इन नौं दिनों का इंतजार रहता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अश्विन माह को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस माह में शारदीय नवरात्रि मनाई जाती हैं। मां दुर्गा के भक्तों को बेसब्री से इन नौं दिनों का इंतजार रहता है। मान्यता है कि इन नौं दिनों तक मां आदिशक्ति भवानी देवलोक से पृथ्वी पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों के सभी कष्टों को हर लेती हैं। प्रत्येक वर्ष में दो बार नवरात्रि आती हैं एक चैत्र माह की नवरात्रि और दूसरी अश्विन माह की नवरात्रि। नवरात्रि का समापन हिंदी पंचांग के अनुसार किया जाता है इसलिए कई बार नवरात्रि नौं दिनों तो कई बार आठ दिनों की होती हैं। इसी कारण भक्तों में अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। नवरात्रि आरंभ होने वाली हैं तो चलिए जान लेते हैं, नवरात्रि आरंभ, समापन, दुर्गाअष्टमी और दशहरा की तारीख।

शारदीय नवरात्रि 2021 आरंभ तिथि और घटस्थापना मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि आरंभ तिथि और प्रतिपदा समय-

हिंदी पंचांग के अनुसार इस बार अश्विन मास की शारदीय नवरात्रि 07 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार से आरंभ हो रही हैं।

अश्विन मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा आरंभ- 06 अक्टूबर 2021 को शाम 04 बजकर 34 मिनट से

अश्विन मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा समाप्त- 07 अक्टूबर 2021 को दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर

घटस्थापना मुहूर्त समय-सुबह 06 बजकर 17 मिनट से 10 बजकर 11 मिनट तक

शारदीय नवरात्रि अष्टमी तिथि या दुर्गाअष्टमी-

इस बार शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि का पूजन 13 अक्टूबर 2021 दिन बुधवार को किया जाएगा।

अष्टमी तिथि आरंभ-12 अक्टूबर 2021 दिन मंगलवार को रात 09 बजकर 47 मिनट से

अष्टमी तिथि समाप्त-13 अक्टूबर 2021 दिन बुधवार को राच 08 बजकर 07 मिनट पर

शारदीय नवरात्रि समापन या नवमी तिथि-

इस बार 14 अक्टूबर 2021 को दिन गुरुवार नवमी तिथि के कन्या पूजन के साथ शारदीय नवरात्रि का समापन हो जाएगा।

नवमी तिथि आरंभ-13 अक्टूबर 2021 दिन बुधवार को रात 08 बजकर 07 मिनट से

नवमी तिथि समाप्त-14 अक्टूबर 2021 दिन बृहस्पतिवार को शाम 06 बजकर 52 मिनट पर

विजय दशमी यानी दशहरा तिथि-

नवरात्रि समापन के अगले दिन विजय दशमी या दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। इस बार दशहरा का त्योहार 15 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।

दशमी तिथि आरंभ- 14 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार को शाम 06 बजकर 52 मिनट से

दशमी तिथि समाप्त- 15 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार को शाम 06 बजकर 02 मिनट पर

Next Story