- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- जानिए उन मंंदिरों में...
धर्म-अध्यात्म
जानिए उन मंंदिरों में बारे में जहा पुरुषों की है No Entry
Ritisha Jaiswal
11 March 2022 5:00 PM GMT

x
भारत में बहुत सारे मंंदिर हैं जिनका अलग - अलग रहस्य है। ऐसे बहुत ही कम मंदिर हैं
भारत में बहुत सारे मंंदिर हैं जिनका अलग - अलग रहस्य है। ऐसे बहुत ही कम मंदिर हैं जिनके बारे में आपको पता हो । हर मंदिर अपने अलग रहस्य और चमत्कार के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। कई मंदिर ऐसे भी हैं जहां पुरुषों के जाने पर मनाई है। वहां केवल महिलाओं को ही जाने की इजाजत है तो चलिए आज आपको बताते हैं ऐसे ही मंदिरों के बारे में....
कुमारी अम्मन मंदिर
यह मंदिर तमिलनाडु के कन्याकुमारी में स्थित है। इस मंदिर को 52 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए पूजा की थी। इसलिए उस मंदिर में विवाहित पुरुषों के जाने पर मनाई है। केवल अविवाहित पुरुष ही उस मंदिर में जा सकते हैं। महिलाएं उस मंदिर में जाकर पूजा - अर्चना कर सकते हैं।
कामाख्या देवी मंदिर
असम के गुवाहटी में यह मंदिर स्थित है। इस मंदिर में पुरुषों का जाना मना है। यहां पर पांच दिनों का अंबुबाची मेला लगाया जाता है। जिसमें केवल महिलाओं को ही जाने की इजाजत मिलती है। माना जाता है इस दौरान माता रानी के वस्त्र लोगों में बांटे जाते हैं।
ब्रह्म जी का मंदिर
राजस्थान के पुष्कर में सिर्फ एक ही ब्रह्म जी का मंदिर है।इस मंदिर में भी पुरुषों के जाने पर सख्त पाबंदी है।माना जाता है कि जब भगवान विष्णु अपनी पत्नी सरस्वती का इंतजार कर रहे थे तो एक यज्ञ के कारण उन्हें गायत्री के साथ बैठना पड़ा था। जिसकी वजह से माता सरस्वती नाराज हो गई थी। गुस्से में उन्होंने ब्रह्म जी को श्राप दिया था कि उनकी कभी भी पूजा नहीं की जाएगी । इसलिए उस मंदिर में महिलाओं के जाने पर सख्त मनाई है।
अट्टुकल मंदिर
यह केरल में स्थित है। हर साल यहां पोंगाला त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान यहां पर लाखों महिलाएं इकट्ठी होती हैं और 10 दिन तक यह त्योहार मनाती हैं। इस दिनोंं के दौरान पुरुषों की एंट्री पर सख्त पाबंद है। इस मंदिर के नाम पर एक रिकार्ड भी दर्ज है क्योंकि यहां पर महिलाओं की सबसे बड़ी सभा हुई थी।
सकलडीहा मंदिर
यह मंदिर यूपी के चंदौली जिले सकलडीहा में मौजूद है। यह 120 साल पुराना मंदिर है। इसे संंत श्रीपथ ने बनवाया था। यह मंदिर महिलाओं की जीत पर पुरुषों की हार का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि पुरुषों के इस मंदिर में जाने से उनकी किस्मत खराब होती है।
Next Story