धर्म-अध्यात्म

जाने 'डी' अक्षर वाले व्यक्तियों के स्वभाव के बारे में

Kiran
19 Jun 2023 3:36 PM GMT
जाने डी अक्षर वाले व्यक्तियों के स्वभाव के बारे में
x
हर व्यक्ति अपनेआप में बाकि दुनिया से अलग होता हैं। लेकिन उसका उपरी स्वभाव उसकी राशि से मेल खाते हैं। किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उसके स्वभाव के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। इसी श्रेणी में आज हम लेकर आये हैं आपके लिए D अक्षर वाले व्यक्तिओं के स्वभाव के बारे में। तो आइये जानते हैं कैसे होते हैं D अक्षर के नाम वाले लोग।
* सामान्य स्वभाव : D नाम वाले लोगों को हर मामले में अपार सफलता हाथ लगती है। कभी भाग्य साथ न भी दे तो उन्हें विचलित नहीं होना चाहिए, क्योंकि उनकी जिंदगी में आगे चलकर सारी खुशियां लिखी होती हैं। लोगों की बात पर ध्यान न देकर अपने मन की करना ही इन्हें भाता है। जो ठान लेते हैं ये, उसे कहके ही मानते हैं। इन्हें सुंदर या आकर्षक दिखने के लिए बनने-संवरने की जरूरत नहीं होती। ये लोग बॉर्न स्मार्ट होते हैं। ये बहुत मेहनती होते हैं और हर कीमत पर अपने उद्देश्य को प्राप्त कर ही लेते हैं। ये लोग अपने काम को लेकर पूरी तरह समर्पित होते हैं और किसी भी तरह का समझौता नहीं करते। ये लोग अपनी मंजिल को हर हाल में पा लेते हैं, जब तक इनका कार्य पूर्ण नहीं हो जाता तब तक ये चैन से नहीं बैठते हैं।
* मदद के लिए तैयार : किसी की मदद करने में ये कभी पीछे नहीं रहते। यहां तक ये भी नहीं देखते कि जिनकी मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है वह उनके दुश्मन की लिस्ट में हैं या दोस्त की लिस्ट में। ये लोग बहुत जिद्दी किस्म के होते हैं। जिद्द में आकर ये बहुत मेहनत करते हैं और फिर इसी के बल पर अपनी मंजिल को पा ही लेते हैं। इन्हें अगर सेल्फ मेड मैन कहा जाए तो बिल्कुल गलत नहीं होगा और यकीन मानिए इनके ऊपर ना सिर्फ देवी सरस्वती और देवी लक्ष्मी, दोनों की ही कृपा होती है
* रिश्ते-नाते : डी नाम के लोग प्यार को लेकर काफी जिद्दी होते हैं। जो इन्हें पसंद हो, उन्हें पाने के लिए या फिर उनसे रिश्ता निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। रिश्तों के मामले में इनपर अविश्वास करना बेवकूफी होगी। इनके जीवन में प्रेम और पारिवारिक रिश्तों का महत्व बहुत ज्यादा है। यही वजह है कि इनके भीतर प्रेम के साथ-साथ ईर्ष्या और जलन की भावना भी बहुत ज्यादा होती हैं। इन्हें कई बार सनकी समझ लिया जाता है।
* कामयाबी : ये लोग हर चीज अपनी तरह से करना चाहते हैं और अपने काम में किसी का भी दख्ल बर्दाश्त नहीं करते। ये अपनी कामयाबी का श्रेय किसी को नहीं देना चाहते इसलिए बिना किसी की सहायता के ही काम करना पसंद करते हैं।
* सेक्स लाइफ : ये अपनी सेक्स लाइफ को लेकर बहुत गंभीर होते हैं और प्रेम संबंधों में ये बात उनके लिए बहुत जरूरी भी होती है। शारीरिक संबंधों के मामले में ये बहुत बिंदास किस्म के होते हैं। इन्हें गंभीर प्रवृत्ति का माना जाता है, लेकिन इसके साथ-साथ ये लोग काफी बौद्धिक भी कहे जा सकते हैं। इनके पास ज्ञान का भंडार होता है, आप इनसे कुछ देर बात करने पर ही समझ जाएंगे कि आप अपने समय का सही प्रयोग कर रहे हैं
Next Story