धर्म-अध्यात्म

जानें अप्रैल 2022 में बनने वाले विवाह मुहूर्त के बारे में

Ritisha Jaiswal
11 April 2022 10:35 AM GMT
जानें अप्रैल 2022 में बनने वाले विवाह मुहूर्त के बारे में
x
हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य को करने के लिए शुभ मुहूर्त को देखा जाता है। ग्रह-नक्षत्र की स्थिति से बनने वाले शुभ योग में ही शादी-विवाह, मुंडन या गृह प्रवेश जैसे शुभ योग किए जाते हैं।

हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य को करने के लिए शुभ मुहूर्त को देखा जाता है। ग्रह-नक्षत्र की स्थिति से बनने वाले शुभ योग में ही शादी-विवाह, मुंडन या गृह प्रवेश जैसे शुभ योग किए जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार, शुक्र व गुरु ग्रह अस्त होते हैं तो शादी-विवाह बंद हो जाते हैं और इन दोनों ग्रहों के उदय होने पर ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, चैत्र मास की पूर्णिमा होते ही विवाह होने शुरू हो जाएंगे। विवाह मुहूर्त 17 अप्रैल से आरंभ होकर 8 जुलाई तक रहेगा। इसके बाद कुछ महीने तक शादियों पर रोक रहेगी। जानें अप्रैल 2022 में बनने वाले विवाह मुहूर्त-

अप्रैल 2022 में कितने बन रहे विवाह मुहूर्त-
अप्रैल महीने में विवाह मुहूर्त 17 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके बाद 19 अप्रैल, 21 अप्रैल, 22 अप्रैल, 23 अप्रैल और 28 अप्रैल को शुभ विवाह मुहूर्त रहेगा।
विभिन्य कार्यों के लिए इस सप्ताह का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है:
विवाह मुहूर्त: लग्न के कारण इस समय विवाह के लिए शुभ दिन नहीं होते हैं। मीन राशि में सूर्य है, जो विवाह के लिए अशुभ माना जाता है।
गृह प्रवेश मुहूर्त: इस समय गृह प्रवेश के लिए कोई शुभ दिन नहीं हैं।
संपत्ति खरीद मुहूर्त: संपत्ति खरीदने या संपत्ति प्राप्त करने के लिए एक शुभ दिन है। 8 अप्रैल को सुबह 1:43 बजे से 9 अप्रैल की सुबह 6:02 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा।
वाहन खरीद मुहूर्त: इस दौरान वाहन खरीदने के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।


Next Story