धर्म-अध्यात्म

जानिए पौधे के फायदों के बारे में...

Tara Tandi
5 Jun 2022 12:16 PM IST
Know about the benefits of the plant...
x
फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। इस में भवन निर्माण और भवन में रखी जाने वाली पवित्र वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। इस में भवन निर्माण और भवन में रखी जाने वाली पवित्र वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है। फेंग और शुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। यह शास्त्र भी पंचतत्वों पर ही आधारित है। वास्तु शास्त्र की ही तरह फेंगशुई में भी घर और आस-पास की चीजों के बारे में बताा जाता है। इसमें उन चीजों के बारे में बताया जाता है जिन्हें घर पर रखने से गुड लक आ सकता है। ऐसे में फेंगशुई में घर के अंदर चौड़े पत्ते वाले पौधे को रखने के फायदों के बारे में बताया गया है।

बहुत से लोग इस पौधे को घर के अंदर सजावट के तौर पर रखते हैं। लेकिन इस पौधे के कुछ फायदे भी होते हैं। आइए जानते हैं इस पौधे के फायदों के बारे में-
फेंगशुई के अनुसार घर में चौड़े पत्ते वाले पौधों को घर पर लगाने से घर में सकारात्मकता का माहौल रहता है ।
चौड़े पत्ते वाले पौधों से घर में खुशियां आती हैं। इससे घर का हर कोना उत्साह से भर जाता है।
चौड़े पत्ते वाले पौधे घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करते हैं।
फेंगशुई के अनुसार घर में पेड़-पौधे नकारात्मक ध्वनि और विकिरणों को भी प्रभावशाली ढंग से अवशोषित कर लेते हैं।
घर के दक्षिण-पूर्व कोने को धन और समृद्धि का कोना माना जाता है, इसलिए यहां चौड़े पत्तियों वाले पौधे लगाना चाहिए।
चौड़े पत्ते वाले पौधे घर में लगाने से तरक्की की संभावना बढ़ जाती है।
इस पौधे को घर पर लगाने से मन और दिमाग शांत रहता है. इसे गुड लक के लिए भी रखा जाता है।
Next Story