धर्म-अध्यात्म

जानें ऐसे गुणों के बारे में जो व्यक्ति प्राप्त करती है सफलता

Bharti sahu
6 Oct 2021 4:39 AM GMT
जानें ऐसे गुणों के बारे में जो व्यक्ति प्राप्त करती है सफलता
x
आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में ऐसे कई गुणों का जिक्र किया है

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में ऐसे कई गुणों का जिक्र किया है, जो उसके किस्मत को चमका सकते हैं। व्यक्ति में कई गुण जन्मजात होते हैं और कई गुणों को वह माता-पिता और आसपास से ग्रहण करता है। चाणक्य का मानना है कि व्यक्ति के गुण उसे सही रास्ता दिखाते हैं। अच्छे गुण वाले व्यक्ति को देर सवेर सफलता प्राप्त ही हो जाती है। चाणक्य ने एक श्लोक में ऐसे गुणों के बारे में बताया है, जिन्हें अपनाने वाला व्यक्ति सफलता प्राप्त करता है।

1. मजबूत इरादे वाला- कई बार लोग संकट में अपने लक्ष्य के रास्ते से भटक जाते हैं। इरादों में कमी होने के कारण व्यक्ति को सफलता नहीं हासिल हो पाती है। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को मजबूत इरादे वाला होना चाहिए, ताकि वह बिना रुके और बिना थके अपने लक्ष्य को हासिल कर सके।

2. दान करने वाला- चाणक्य कहते हैं कि दान करने वाले लोगों के पास कभी दरिद्रता नहीं आती है। दान व्यक्ति को सुख-समृद्धि देता है। गरीब और जरुरतमंदों की मदद करने वाले व्यक्ति का भाग्य भी साथ देता है।

3. धैर्य रखना- चाणक्य कहते हैं कि सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति के अंदर धैर्य होना जरूरी है। धीरज रखने वाला व्यक्ति अपने लक्ष्य से भटकता नहीं है। चाणक्य कहते हैं कि जिस व्यक्ति के अंदर धैर्य नहीं होता है, वह अपने लक्ष्य प्राप्ति के शुरुआत में ही रास्ता भटक जाता है

4. विनम्र स्वभाव- चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति की विनम्रता ही उसे महान बनाती है। अगर व्यक्ति विनम्र नहीं है तो व्यक्ति सफल होकर भी ज्यादा समय तक सफलता के शिखर पर टिका नहीं रह सकता है। विनम्र स्वभाव का व्यक्ति हर परिस्थिति का सामना करने की क्षमता रखता है।

Next Story