धर्म-अध्यात्म

जानिए अप्रैल माह के सभी व्रत और त्योहारों के बारे में...

Tara Tandi
29 March 2022 3:16 AM GMT
जानिए अप्रैल माह के सभी व्रत और त्योहारों के बारे में...
x

जानिए अप्रैल माह के सभी व्रत और त्योहारों के बारे में... 

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार अप्रैल साल का चौथा महीना है लेकिन दूसरी ओर चैत्र मास हिंदी नववर्ष का पहला महीना होता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार अप्रैल साल का चौथा महीना है लेकिन दूसरी ओर चैत्र मास हिंदी नववर्ष का पहला महीना होता है। इसी महीने से ग्रीष्म ऋतु की भी शुरुआत होती है। यह महीना धार्मिक मान्यताओं के आधार पर भी काफी खास है। इस माह चैत्र नवरात्रि और रामनवमी जैसे प्रमुख और बड़े पर्व मनाए जाएंगे। अप्रैल का महीना ज्योतिष के लिहाज से बहुत खास माना जा रहा है क्योंकि इस महीने में नवरात्रि के साथ चतुर्थी, एकादशी व्रत और प्रदोष व्रत के अलावा गुड़ी पड़वा, बैसाखी, हनुमान जयंती, गणगौर जैसे पर्व आने वाले हैं। इसके अलावा अप्रैल का महीना अमावस्या तिथि से आरंभ होगा और अमावस्या पर ही खत्म होगा। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी अप्रैल माह बेहद ही खास है। इस माह राहु-केतु का महगोचर और सूर्य ग्रहण जैसी ज्योतिष घटनाएं भी होंगी। आइए जानते हैं अप्रैल माह के सभी व्रत और त्योहारों के बारे में।

अप्रैल के महीने में आने वाले व्रत और त्योहार
01 अप्रैल, शुक्रवार- चैत्र अमावस्या
02 अप्रैल, शनिवार- चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ, घटस्थापना या कलश स्थापना, मां शैलपुत्री पूजा, गुड़ी पड़वा
03 अप्रैल, रविवार- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
04 अप्रैल- सोमवार- गणगौर, गौरी पूजा, मां चन्द्रघंटा पूजा
05 अप्रैल, मंगलवार- विनायक चतुर्थी, मां कुष्मांडा पूजा
06 अप्रैल, बुधवार: स्कंद षष्ठी, मां स्कन्दमाता पूजा
07 अप्रैल, गुरुवार: यमुना छठ, मां कात्यायनी पूजा
08 अप्रैल, शुक्रवार- महासप्तमी, मां कालरात्रि पूजा
09 अप्रैल, शनिवार- महाष्टमी, कन्या पूजा, मां महागौरी पूजा, दूर्गा अष्टमी
10 अप्रैल, रविवार- राम नवमी, श्रीराम जन्मोत्सव
11 अप्रैल, सोमवार- नवरात्रि पारण
12 अप्रैल, मंगलवार- कामदा एकादशी
14 अप्रैल, गुरुवार- मेष संक्रांति, प्रदोष व्रत, हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ
16 अप्रैल, शनिवार- हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा
19 अप्रैल,मंगलवार- संकष्टी गणेश चतुर्थी, अंगारकी चतुर्थी
23 अप्रैल, शनिवार- कालाष्टमी
26 अप्रैल, मंगलवार- वरुथिनी एकादशी
28 अप्रैल, गुरुवार- प्रदोष व्रत
29 अप्रैल, शुक्रवार- मासिक शिवरात्रि
30 अप्रैल , शनिवार- अमावस्या
ग्रह गोचर और ग्रहण
7 अप्रैल, गुरुवार- मंगल ग्रह का कुंभ राशि में प्रवेश
8 अप्रैल, शुक्रवार- बुध ग्रह का मीन राशि में प्रवेश
11 अप्रैल, सोमवार- राहु की वक्री दशा मेष राशि में
11 अप्रैल, सोमवार- केतु का तुला राशि में प्रवेश
13 अप्रैल, बुधवार- गुरु ग्रह का मीन राशि में प्रवेश
14 अप्रैल, गुरुवार-सूर्य ग्रह का मेष राशि में प्रवेश
24 अप्रैल, रविवार-बुध ग्रह का मेष राशि में प्रवेश
27 अप्रैल, बुधवार- शुक्र ग्रह का मीन राशि में प्रवेश
28 अप्रैल, गुरुवार- शनि ग्रह का कुंभ राशि में प्रवेश
30 अप्रैल, शनिवार- सूर्य ग्रहण
कुछ प्रमुख व्रत और त्योहार के बारे में विस्तार से
अमावस्या- अप्रैल के महीने की शुरुआत चैत्र अमावस्या से होगी और समापन बैसाख अमावस्या से होगा। अमावस्या तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ये तिथि पितरों के निमित्त किसी भी कार्य को करने के लिए श्रेष्ठ मानी जाती है।
चैत्र नवरात्रि- इस बार चैत्र नवरात्रि 2 से 10 अप्रैल तक मनाई जाएगी। ये हिंदू नववर्ष की पहली नवरात्रि होती है। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है।
गुड़ी पड़वा- 02 अप्रैल को गुड़ी पड़वा का त्योहार भी मनाया जाएगा। गुड़ी पड़वा मराठी नववर्ष के आरंभ की खुशी में मनाया जाता है।
श्रीराम नवमी-10 अप्रैल को राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने धरती पर जन्म लिया था। इसे श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
हनुमान जयंती और पूर्णिमा- 16 अप्रैल को चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि है, साथ ही हनुमान जयंती भी है। कुछ लोग इस दिन को हनुमान जी के जन्म दिन के तौर पर मनाते हैं।
एकादशी व्रत- महीने के दो एकादशी व्रत 12 अप्रैल और 26 अप्रैल को हैं। 12 अप्रैल को कामदा एकादशी और 26 अप्रैल को वरुथिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा।
सूर्य ग्रहण अप्रैल माह 2022
सूर्य ग्रहण की तिथि: 30 अप्रैल, शनिवार 2022
समय: दोपहर 12:15 से सायं 04:07 बजे तक
कैसा होगा यह ग्रहण: आंशिक ग्रहण
कहां दिखेगा: दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका में
सूतक काल: सूतक मान्य नहीं
Next Story