धर्म-अध्यात्म

2023 तक इन 3 राशि वालों पर केतु की रहेगी कृपा दृष्टि, करियर में मिलेगा अपार सफलता

Subhi
2 July 2022 3:08 AM GMT
2023 तक इन 3 राशि वालों पर केतु की रहेगी कृपा दृष्टि, करियर में मिलेगा अपार सफलता
x
ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को छाया ग्रह माना गया है। राहु-केतु हमेशा एक साथ अक्ष में घूमते रहते हैं। केतु एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब डेढ़ साल का समय लगता है। इस साल केतु ने 12 अप्रैल को वृश्चिक राशि से तुला राशि में प्रवेश किया था।

ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को छाया ग्रह माना गया है। राहु-केतु हमेशा एक साथ अक्ष में घूमते रहते हैं। केतु एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब डेढ़ साल का समय लगता है। इस साल केतु ने 12 अप्रैल को वृश्चिक राशि से तुला राशि में प्रवेश किया था। केतु अब इस राशि में 2023 तक रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु राशि परिवर्तन के प्रभाव से कुछ राशि वालों के लिए आने वाला एक साल शुभ रहेगा। जानें इन राशियों के बारे में-

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए केतु तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। इस अवधि में आपको अपने लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। बीते कुछ समय से आप जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनसे छुटकारा मिल सकता है। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। आपको उच्चाधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है।

कन्या- कन्या राशि वालों के लिए 2023 तक का समय शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप एक्टिव और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। यह समय आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा।

धनु- धनु राशि वालों के लिए केतु एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। केतु के प्रभाव से इस राशि से जुड़े लोगों को राजनीति में लाभ होगा। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। उच्चाधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। धन लाभ होगा। नौकरी में परिवर्तन के लिए अच्छा समय है।


Next Story