धर्म-अध्यात्म

Ketu Gochar: 2021 में केतु इन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियों की बहार, कहीं आपकी तो नहीं ये राशि

Gulabi
28 Dec 2020 11:44 AM GMT
Ketu Gochar: 2021 में केतु इन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियों की बहार, कहीं आपकी तो नहीं ये राशि
x
2021 आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। नए साल में कई ग्रहों का नक्षत्र या राशि परिवर्तन होने वाला है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। 2021 आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। नए साल में कई ग्रहों का नक्षत्र या राशि परिवर्तन होने वाला है। जिसमें से एक केतु ग्रह भी है। साल 2021 में केतु का गोचर किसी भी राशि में नहीं हो रहा है, लेकिन नक्षत्र परिवर्तन करेगा। साल 2021 की शुरुआत में केतु ज्येष्ठा नक्षत्र में रहेंगे, इसके बाद 2 जून को शनि ग्रह के नक्षत्र अनुराधा में प्रवेश करेगा।

मेष- केतु नक्षत्र परिवर्तन के दौरान मेष राशि वाले सेहत के प्रति सचेत रहें। जमीन-जायदाद से जुड़े लंबित मामले हो सकते हैं। धन हानि हो सकती है।
वृष- वैवाहिक जीवन परेशानियों से घिर सकता है। व्यापारियों के लिए यह गोचर शुभ साबित होगा। सरकारी विभागों में लंबे समय से टल रहे कार्य पूरे हो सकते हैं।
मिथुन- मिथुन राशि में भी वृष की तरह वैवाहिक जीवन परेशानियों से घिर सकता है। व्यापारियों के लिए यह गोचर शुभ साबित होगा। सरकारी विभागों में लंबे समय से टल रहे कार्य पूरे हो सकते हैं।
कर्क- नए दंपत्ति को संतान प्राप्ति के योग बन सकते हैं। आय के साधन बढ़ेंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। छात्रों के लिए नए गोचर शुभ साबित होगा।

सिंह- पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक परेशानियां आपको घेर सकती हैं। मित्रों व रिश्तेदारों की ओर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

कन्या- आपके द्वारा लिए गए फैसलों की सराहना होगी। जिद या आवेश में कोई भी फैसला लेने से बचें। रिश्तेदार या छोटे भाइयों से मतभेद न बढ़ने दें। आर्थिक मामलों में यह गोचर इस राशि के जातकों के लिए वरदान साबित होगा।

तुला- अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। झगड़े-विवाद से बचें। खर्च पर कंट्रोल करें वरना आर्थिक तंगी का शिकार हो सकते हैं।

वृश्चिक- इस गोचर के प्रभाव से कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति संभव है। प्रमोशन के योग बन सकते हैं। उच्चाधिकारियों संग संबंध मधुर हो सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा हो सकता है।

धनु- खर्च की अधिकता रहेगी। जितना धन आएगा उतना खर्च भी होगा। आर्थिक तंगी से बचें। विदेशी कंपनियों में सर्विस या नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल हो सकता है।

मकर- मकर राशि वालों के इस गोचर के दौरान बिगड़े काम बन सकते हैं। मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है।
कुंभ- इस गोचर के दौरान कुंभ राशि वालों को शुभ लाभ की प्राप्ति होगी। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। वाहन या मकान खरीदने का संकल्प पूरा हो सकता है।
कई बार आपके कार्य होते-होते रुक जाएगें, जिससे आप निराशा के भंवर में फंस सकते हैं। लेकिन आप ऊर्जा शक्ति को बरकरार रखें और जब तक कार्य पूरा न हो जाए तब तक कोशिश करते रहिए। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।


Next Story