धर्म-अध्यात्म

घर में इस मछली को रखने से आप हो सकते हैं मालामाल, जाने सही दिशा

Subhi
22 Dec 2022 4:14 AM GMT
घर में इस मछली को रखने से आप हो सकते हैं मालामाल, जाने सही दिशा
x

हम सभी चाहते हैं कि हमारे घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहे और कभी भी धन-दौलत में कमी न रहे। वास्तु शास्त्र में भी इसे लेकर कई सरल उपाय बताए गए हैं। अगर वास्तु शास्त्र फेंगशुई की मानें तो घर में कुछ चीजों को रखने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। फेंगशुई शास्त्र में मछली को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इन्हीं मछली में से एक एरोवाना मछली है। लेकिन घर में रखने से पहले यह जानना भी जरूरी है कि इसके लिए सही दिशा क्या होनी चाहिए और कैसे ये शुभ माना जाता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए एरोवाना मछली के बारे में। क्या एरोवाना मछली को घर में रखने से फायदा होता है? सुनहरी मछली के साथ-साथ एरोवाना मछली को भी वास्तु शास्त्र में बहुत अच्छा माना गया है।

एरोवाना मछली बुरी शक्तियों को करती है दूर

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में एरोवाना मछली को रखना शुभ माना जाता है। ये मछली अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, धन और शक्ति का प्रतीक है। यह बुरी शक्तियों को दूर करती है।

इस दिशा में रखें एरोवाना मछली

अगर आप अपने घर में जिंदा मछली नहीं पाल सकते या नहीं पालना चाहते तो इसका भी एक तरीका है। आप मुंह में सिक्का लिए हुए सुनहरी एरोवाना मछली की मूर्ति घर में रख सकते हैं। इस मूर्ति को आप अपने घर की उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में ही रख सकते हैं। कुछ प्राणी शास्त्रियों के अनुसार एरोवाना मछली तलहटी में बैठ कर भूकम्प के आने की पूर्व सूचना देती है।


Next Story