धर्म-अध्यात्म

घर की सही दिशा में रखें कछुआ, वास्तुदोष से मिलेगा छुटकारा

Tara Tandi
29 Jun 2023 2:33 PM GMT
घर की सही दिशा में रखें कछुआ, वास्तुदोष से मिलेगा छुटकारा
x
फेंगशुई शास्त्र में कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया हैं जिसे अगर घर की सही दिशा और स्थान पर रख दिया जाए तो लाभ ही लाभ मिलता है साथ ही नकारात्मकता से भी मुक्ति मिल जाती हैं। इन्हीं में से एक है फेंगशुई कछुआ। वास्तुशास्त्र और धार्मिक तौर पर कछुए को सुख समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता हैं वही फेंगशुई में भी से बेहद महत्वपूर्ण बताया गया हैं।
माना जाता हैं कि अगर इसे घर की सही दिशा में रख दिया जाए तो सभी आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है साथ ही सुख समृद्धि का सदा वास होता हैं तो आज हम आपको फेंगशुई कछुआ रखने से जुड़ी जानकारी आपको प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
फेंगशुई के अनुसार कछुए को घर की उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता हैं क्योंकि ये दिशा देवी मां लक्ष्मी की दिशा मानी जाती हैं माना जाता हैं कि कछुए को अगर यहां पर रख दिया जाए तो ऐसा करने से माता लक्ष्मी का घर में वास होता हैं साथ ही आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। लेकिन भूलकर भी कछुए को बेडरूम में नहीं रखना चाहिए यहां रखना शुभ नहीं माना जाता हैं कहते हैं कि बेडरूम में कछुआ रखने से इसके अशुभ फल प्राप्त होते हैं।
वास्तु अनुसार कछुए को आप घर के ड्राॅइग रूम में रख सकते हैं यहां पर रखने जाने वाले कछुए का मुख घर के अंदर की ओर ही होना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मकता का प्रवेश घर में होता हैं। अगर आप घर के क्लेश से परेशान रहते हैं या फिर परिवार के सदस्यों की एक दूसरे से नहीं बनती हैं तो ऐसे में आप घर में दो कछुए का जोड़ा रख सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से गृहक्लेश से मुक्ति मिलती हैं और परिवार के बीच प्रेम बढ़ता हैं।
Next Story