- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- मां लक्ष्मी की पूजा...
धर्म-अध्यात्म
मां लक्ष्मी की पूजा करते समय जरूर रखें ये विशेष ध्यान, नहीं तो हो जाएगी रुष्ट
Ritisha Jaiswal
30 March 2021 8:17 AM GMT

x
धन और संपत्ति की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | धन और संपत्ति की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि मां लक्ष्मी का जन्म समुद्र से हुआ था। जिसके बाद उनका विवाह भगवान विष्णु से विवाह हुआ था। मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन-वैभव की प्राप्ति होती है। अगर मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाए तो आपको घर दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कहा जाता है कि मां लक्ष्मी की पूजा करते समय विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। जानिए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जिन्हें मां लक्ष्मी को नहीं चढ़ाना चाहिए
भगवान विष्णु को तुलसी काफी प्रिय है। उनकी पूजा अर्चना में जरूर चढ़ाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार शलिग्राम स्वरुप में उनका विवाह तुलसी से हुआ था। जिसके कारण वह मां लक्ष्मी की सौतन बन गई। जिसके कारण भोग लगाते समय तुलसी या फिर तुलसी मंजरी को नहीं चढ़ाना चाहिए। इससे वो नाराज हो सकती है।
मां लक्ष्मी को सफेद रंग और वस्त्र बिल्कुल भी नहीं चढ़ाने चाहिए। क्योंकि मां लक्ष्मी सुहान और सौभाग्य की निशानी है। इसलिए उन्होंने हमेशा लाल रंग का फूल, सिंदूर और वस्त्र चढ़ाना चाहिए मां लक्ष्मी की पूजा करने से पहले भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए देवी भागवत पुराण के अनुसार लक्ष्मी पूजन बिना प्रथम गणेश वंदन के सफल नहीं होता है।

Ritisha Jaiswal
Next Story