धर्म-अध्यात्म

झाड़ू का इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान...वरना माँ लक्ष्मी हो जाएगी नाराज

Subhi
23 Feb 2021 5:30 AM GMT
झाड़ू का इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान...वरना माँ लक्ष्मी हो जाएगी नाराज
x
ऑफिस हो या फिर घर, झाड़ू सफाई करने लिए हर जगह इस्तेमाल होता है।

ऑफिस हो या फिर घर, झाड़ू सफाई करने लिए हर जगह इस्तेमाल होता है। रोजाना सफाई से जहां घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। वहीं अगर झाड़ू को गलत दिशा में रखा जाए तो नकारात्मक ऊर्जा जन्म लेती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू रखने की सही दिशा पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम होनी चाहिए। इस दिशा में झाड़ू रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं फैलती है।

उत्तर-पूर्व दिशा में कभी भी झाड़ू नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में झाड़ू रखने से धन सम्बंधित परेशानी होती है। धन आगमन प्रभवित होता है। झाड़ू को दक्षिण- पश्चिम दिशा में रखना वास्तु में सबसे शुभ माना गया है।

झाड़ू को घर में कभी सामने नहीं रखना चाहिए। उसे छुपाकर ही रखना चाहिए। ऐसे स्थान पर उसे न रखें कि, जिस पर आते जाते लोगों की नजर पड़ती रहे। इसके आलावा झाड़ू को बेडरूम में भी रखना चाहिए।
झाड़ू को कभी पैर पर नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। इसका प्रभाव घर के सदस्यों की आमदनी पर पर पड़ता है।
अगर आपको सपने में झाड़ू दिखता है तो ये अच्छा माना जाता है। झाड़ू को वास्तु में सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। सपने में झाड़ू दिखने का मतलब है कि, धन लाभ होने के योग हैं।
रसोई घर में कभी भी झाड़ू न रखें। इससे घर में अन्न की कमी होने लगती है। वहीं घर में शाम के समय सूर्यास्त के बाद भी झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। सुबह-सुबह सूर्योदय के समय झाड़ू लगाना सबसे शुभ है।

Next Story