धर्म-अध्यात्म

दीपक जलाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, सुखों से भरेगा भंडार

Tara Tandi
23 Aug 2023 8:09 AM GMT
दीपक जलाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, सुखों से भरेगा भंडार
x
सनातन धर्म में ईश्वर साधना को सर्वोत्तम बताया गया हैं इस धर्म को मानने वाले अधिकतर लोग रोजाना सुबह शाम देवी देवताओं की पूजा अर्चना भी करते हैं और दीपक भी जलाते हैं मान्यता है कि बिना दीपक जलाएं पूजा पूर्ण नहीं होती हैं और ना ही इसका फल मिलता हैं।
शास्त्रों में दीपक जलाने को लेकर कुछ नियम और तरीके बताए गए हैं जिनका पालन करना जरूरी माना जाता हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा दीपक जलाने को लेकर जरूरी नियम बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
दीपक जलाने से जुड़े नियम—
शास्त्रों में पूजन स्थल पर दीपक जलाने और इसे रखने की दिशा के बारे में जानकारी प्रदान की गई हैं अगर आप दीपक जला रहे हैं तो इसे घर की पश्चिम दिशा में रखें इस दिशा को सबसे शुभ माना जाता हैं कहते हैं कि पश्चिम दिशा में दीपक रखने से सकारात्मकता बढ़ती हैं और सुख समृद्धि का घर में वास होता हैं
इसके अलावा घर में भूलकर भी खंडित दीपक का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि खंडित दीपक घर में अशांति, नकारात्मकता पैदा करता हैं। साथ ही इसका इस्तेमाल करने से पूजा का कोई फल प्राप्त नहीं होता हैं साथ ही धन संकट का भी सामना करना पड़ता हैं। दीपक जलाते वक्त उसकी लौ का भी ध्यान रखें। दीपक की लौ को हमेशा पूर्व दिशा में होना चाहिए। इससे घर में सुख शांति और खुशहाली आती हैं और आयु में भी वृद्धि होती हैं।
Next Story