धर्म-अध्यात्म

शनि त्रयोदशी के दिन इन बातों का रखें ध्यान...जानें क्या करें

Subhi
12 Dec 2020 3:48 AM GMT
शनि त्रयोदशी के दिन इन बातों का रखें ध्यान...जानें क्या करें
x
आज शनि त्रयोदशी है। हिंदू पंचांग की तेरहवीं तिथि को त्रयोदशी कहा जाता है।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | आज शनि त्रयोदशी है। हिंदू पंचांग की तेरहवीं तिथि को त्रयोदशी कहा जाता है। यह तिथि एक मास में दो बार आती है। एक पूर्णिमा के बाद और दूसरी अमावस्या के बाद। जो त्रयोदशी पूर्णिमा के बाद आती है उसे कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी कहा जाता है। वहीं, जो अमावस्या के बाद आती है उसे शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी कहा जाता है। इश दिन शिवजी और शनिदेव की पूजा की जाती है। शनि त्रयोदशी के दिन कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद आवश्यक है। आइए जानते हैं शनि त्रयोदशी के दिन आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

शनि त्रयोदशी के दिन क्या करें और क्या नहीं:

अगर व्यापार में शनि प्रदोष के दिन किसी भी तरह की परेशानी हो रही है तो व्यक्ति को शिवजी का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही दशरथ स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। इससे सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

इस दिन किसी गरीब व्यक्ति को काली दाल और काले वस्त्र दान करने चाहिए। अपनी सार्म्थयनुसार किसी गरीब को भोजन अवश्य कराएं।

शनि त्रयोदशी के दिन सुबह स्नान करें और फिर शनिदेव की पूजा करें। पूजा करते समय शनि चालीसा का पाठ अवश्य करें।

इस दिन पीपल के पेड़ को छूकर 108 बार ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

इस दिन व्रत करें। साथ ही पीपल के एक पत्ते को शिवलिंग पर चढ़ाएं। यह बेहद कल्याणकारी माना गया है।

शनि त्रयोदशी के दिन काली चीजें जैसे जूता, सरसों, काली उड़द दाल आदि दान करें। यह बेहद शुभ माना जाता है। जो भी सामान आप दान कर रहे हैं उसे घर पर न लाएं। उसे पूरा दान करें।


Next Story