- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- संकट के समय रखें इन...
धर्म-अध्यात्म
संकट के समय रखें इन बातों का ध्यान, आइये जाने चाणक्य नीति में
Tara Tandi
29 April 2023 12:47 PM GMT

x
चाणक्य को भारत के महान विद्वानों और ज्ञानियों में से एक माना गया है। इनकी नीतियां आज पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया है। आचार्य चाणक्य ने मनुष्य जीवन से जुड़े हर विषय पर अपनी नीतियों का निर्माण किया है जिसे चाणक्य नीति कहते है।
मान्यता है कि इन नीतियों का अनुसरण अगर कोई मनुष्य कर लेता है तो उसका पूरा जीवन सरल और सहज हो जाता है। चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया है जिनका संकट के समय ध्यान रखना जरूरी है तो आज हम इसी विषय पर चर्चा कर रहे हैं तो आइए जानते है।
चाणक्य की नीतियां—
चाणक्य नीति अनुसार जब भी आपके समक्ष बुरा वक्त आए तो ऐसे में मनुष्य को कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। बल्कि हर परिस्थिति का धैर्य के साथ और डटकर मुकाबला करना ही बेहतर होता है। जो लोग ऐसा करते हैं वे बुरे वक्त से बड़ी आसानी से निकल जाते हैं और सफलता हासिल करते है। इसके अलावा व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में प्रतियोगी और शत्रु दोनों ही होते है। ऐसे में जब शत्रु सक्रिय हो जाएं तो उस समय आक्रोश में आकर तुरंत प्रतिक्रिया देना हानिकारक साबित हो सकता है।
वबवडफगन=-=०-]ऐसे में परेशान होने की जगह आप मन को शांत रखें और अपनी रणनीति का निर्माण कर कार्य करें ऐसा करने से आपको सफलता जरूर मिलेगी। इसके अलावा कारोबार में संवाद का सही होना भी जरूरी है। ऐसे में जिन लोगों से भी आपके व्यापारिक संबंध है उनसे स्पष्ट तरीके से संवाद करें। क्योंकि गलतफहमी के कारण संबंध पर बुरा असर पड़ता है। किसी भी कार्य में सफलता हासिल करने के लिए परिश्रम बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में अगर आप नौकरी व कारोबार में तरक्की चाहते है। तो परिश्रम से पीछे न हटें।

Tara Tandi
Next Story