धर्म-अध्यात्म

घर में रखें ये चीजें दूर कर देती हैं सारी मुस्किले, जानिए कैसे

Triveni
26 Dec 2020 7:15 AM GMT
घर में रखें ये चीजें दूर कर देती हैं सारी मुस्किले, जानिए कैसे
x
अगर क‍िसी जातक की लाइफ में टेंशन ही टेंशन रहती हो।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अगर क‍िसी जातक की लाइफ में टेंशन ही टेंशन रहती हो। या फ‍िर बनते-बनते काम ब‍िगड़ जाते हों तो उन्‍हें ज्‍योत‍िषशास्‍त्र में बताए गये उपायों को अपना चाह‍िए। अच्‍छी बात यह है क‍ि इनके ल‍िए आपको व‍िशेष प्रयास करने की भी जरूरत नहीं है। बस अपने घर में यहां बताई गयी 4 चीजों को जरूर रखना चाह‍िए। इससे लाइफ की सारी टेंशन दूर हो जाती है।

सनातन धर्म में चंदन को अत्‍यंत पवित्र माना गया है। इसकी महक से वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। सभी देवी-देवताओं की पूजा में भी चंदन का विशेष महत्व है। चंदन का तिलक लगाया जाता है। इसका तिलक करने से मन शांत रहता है। इसल‍िए जातकों को न‍ियम‍ित रूप से चंदन का त‍िलक करना चाह‍िए।
ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार वीणा बुद्धि और शिक्षा की देवी सरस्वती का प्रिय वाद्य यंत्र है। इसल‍िए वीणा घर में रखेंगे तो देवी सरस्वती की अपार कृपा भी प्राप्‍त होगी। साथ ही इससे सभी सदस्यों की बुद्धि का विकास होगा। मुश्किल पर‍िस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है।
ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार घर में घी हमेशा रखना चाहिए और नियमित रूप से इसका सेवन करते रहना चाहिए। घी से शक्ति मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है। घर में रोज शाम को घी का दीपक भी जलाना चाहिए। पूजा में भी घी का महत्व है। इसी वजह से घी को अनिवार्य रूप से घर में रखने की सलाह दी जाती है।
कहते हैं क‍ि घर में शहद जरूर रखना चाह‍िए। इसे रखने से वास्तु के कई दोष शांत हो जाते हैं। साथ ही पूजा-पाठ में भी शहद रखना बहुत जरूरी होता है। ये सभी देवी-देवताओं का अर्पित किया जाता है। मान्‍यता है क‍ि जिन घरों में रोज पूजा की जाती है, उन घरों में शहद हमेशा ही होना चाहिए। ऐसा करने से ईश्‍वर की कृपा से घर में आने वाली टेंशन जल्‍दी ही खत्‍म हो जाती है।


Next Story