धर्म-अध्यात्म

महाशिवरात्रि व्रत पर इन नियमों का रखें ध्यान

Tara Tandi
8 March 2024 5:28 PM IST
महाशिवरात्रि व्रत पर इन नियमों का रखें ध्यान
x
ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन महाशिवरात्रि को बेहद ही खास माना गया है जो कि हर साल फाल्गुन मास में आता है इस शुभ दिन पर भगवान शिव और देवी पार्वती की विधिवत पूजा की जाती है और व्रत आदि भी रखा जाता है मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है
इस बार महाशिवरात्रि का त्योहार 8 मार्च दिन शुक्रवार यानी की आज मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप आज के दिन महाशिवरात्रि का उपवास कर रहे हैं तो कुछ नियमों का ध्यान जरूर रखें वरना पूर्ण फल से वंचित रह जाएंगे तो आज हम आपको उन्हीं नियमों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
महाशिवरात्रि व्रत के दौरान रखें इन बातों का ध्यान—
अगर आपने महाशिवरात्रि का व्रत रखा है तो इस बात का ध्यान जरूर रखें। कि इस दिन सोने से बचना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आपको व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता है। अगर आप शुभ फलों को प्राप्त करना चाहते हैं तो ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन शिव का ध्यान अधिक से अधिक करें और मन को शांत रखें। ​इस दिन भूलकर भी नकारात्मक विचार को नहीं लाना चाहिए। ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है।
महाशिवरात्रि का व्रत करने वाले लोग खानपान में विशेष सावधानी बरतें। इस व्रत में सफेद नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। व्रत के दौरान अनाज जैसे चावल, गेहूं, जौ, बाजरा, मक्का का सेवन करना मना है इसके साथ ही मूंगफली, चना, राजमा, मटर आदि का भी सेवन करने की मनाही होती है। इनके स्थान पर आप फलाहार कर सकते हैं। महाशिवरात्रि का व्रत करने वालों को इस दिन मांस मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए। इस दिन तामसिक चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए आज के दिन लहसुन प्याज का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। वरना दोष लगता है।
Next Story