धर्म-अध्यात्म

सावन के पहले सोमवार पर पूजा घर में रखें ये 4 चार चीजें

Subhi
26 July 2021 1:56 AM GMT
सावन के पहले सोमवार पर पूजा घर में रखें ये 4 चार चीजें
x
आज सावन माह की शुरुआत हो गई है। सावन भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है। इस माह को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना गया है।

आज सावन माह की शुरुआत हो गई है। सावन भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है। इस माह को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना गया है। सावन में शिव उपासना से मनुष्य की सभी शुभकामनाएं पूर्ण होती हैं। मान्यता है कि सावन में भगवान शिव माता पार्वती के साथ पृथ्वी पर भ्रमण करने निकलते हैं। इसीलिए सावन में शिव की पूजा बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई को पड़ रहा है। इस दिन कुछ विशेष चीजों को घर में लाने से भगवान शिव की विशेष कृपा होती है। सावन में इन चीजों का पूजा घर में होना जरुरी है।

सावन 2021 के सोमवार

पहला सावन सोमवार व्रत : 26 जुलाई 2021

दूसरा सावन सोमवार व्रत : 2 अगस्त 2021

तीसरा सावन सोमवार व्रत : 9 अगस्त 2021

चौथा सावन सोमवार व्रत :16 अगस्त 2021

चांदी का त्रिशूल

सावन के सोमवार पर चांदी का त्रिशूल लाकर मंदिर में रखने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है।

रुद्राक्ष

सावन के सोमवार के दिन रुद्राक्ष को लाकर मंदिर तथा घर के मुखिया के कमरें में रखने से चमत्कारी लाभ मिलता है। इससे घर की आर्थिक दिक्कत दूर होती है।

गंगा जल

सावन के सोमवार के दिन पूजा घर में गंगा जल लाना काफी शुभ माना जाता है। इससे शिव की कृपा होती है और घर में समृद्धि भी आती है। जिससे घर के सभी सदस्य को सफलता मिलती है।

भस्म

सावन के सोमवार के दिन भस्म लाकर उसे भगवान शिव की मूर्ति के पास रखने से शिव प्रसन्न होते हैं। इससे भक्तों को मनचाहा फल मिलता है।



Next Story