धर्म-अध्यात्म

घर के मुख्य द्वार पर रखें ये 3 पौधे धन में होगी बृद्धि

Tara Tandi
14 March 2024 11:50 AM GMT
घर के मुख्य द्वार पर रखें ये 3 पौधे धन में होगी बृद्धि
x
हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत महत्व दिया गया है। घर के निर्माण से लेकर साज-सज्जा तक वास्तु का विशेष ध्यान रखा जाता है। उसी तरह घर में पौधे लगाने के लिए भी वास्तु नियमों का पालन करना पड़ता है। घर में पौधे लगाने से वातावरण शुद्ध होता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा फैलती है। हालाँकि हिंदू धर्म की मान्यताओं में पीपल जैसे कुछ ऐसे पेड़ों का भी जिक्र किया गया है जिन्हें घर के सामने लगाना शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे कई पौधे हैं, जिन्हें घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में लक्ष्मी का वास होता है। आइए आज भोपाल निवासी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से जानते हैं कि वे कौन से पौधे हैं जिन्हें घर के सामने लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
1. शमी का पौधा: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, घर के मुख्य दरवाजे के बाईं ओर शमी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। घर के मुख्य द्वार पर शमी का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि आती है। इससे घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है।
2. मनी प्लांट: घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है। मनी प्लांट का पौधा धन को आकर्षित करने वाला माना जाता है। इसे घर के दरवाजे पर लगाना शुभ माना जाता है। मनी प्लांट लगाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। इसे लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इस पौधे की शाखाएं जमीन पर न गिरे. मनी प्लांट की शाखाओं को रस्सी की सहायता से ऊपर की ओर बांधें। मुख्य द्वार पर मनी प्लांट लगाने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है।
3. केला: घर के पीछे केले का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। घर के पीछे केले का पौधा लगाने से घर में धन की वृद्धि होती है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। गुरुवार व्रत में केले के पौधे की पूजा का महत्व बताया गया है। गुरुवार व्रत के दिन केले के पौधे की पूजा करने से लक्ष्मी का वास होता है। इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है।
Next Story