धर्म-अध्यात्म

घर की इस दिशा में रखें मोरपंख, मिलेगी सफलता

Tara Tandi
23 Aug 2023 9:08 AM GMT
घर की इस दिशा में रखें मोरपंख, मिलेगी सफलता
x
वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है इसमें कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया हैं जिसे घर की सही दिशा और स्थान पर अगर रख दिया जाए तो खूब लाभ मिलता हैं वास्तु में मोरपंख को घर में रखना अच्छा बताया गया हैं।
इससे घर परिवार में सदा सुख शांति और समृद्धि बनी रहती हैं साथ ही साथ बेहिसाब सफलता भी मिलती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि घर की किस दिशा में मोरपंख रखना लाभकारी होता हैं तो आइए जानते हैं।
घर की इस दिशा में रखें मोरपंख
अगर आपके घर में आए दिन लड़ाई झगड़े और क्लेश होते रहते हैं तो ऐसे में आप घर की पूर्व दिशा में मोरपंख को रखें। माना जाता हैं कि ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर हो जाती हैं और माहौल सकारात्मक होता हैं जिससे क्लेश दूर हो जाता हैं। इसके अलावा अगर घर की पश्चिम दिशा में मोरपंख को रखा जाए तो आर्थिक स्थिति में धीरे धीरे सुधार होने लगता हैं।
अगर आपके घर में कोई वास्तुदोष हैं तो ऐसे में आप प्रवेश द्वार के उपर तीन मोरपंख लगाकर नीचे भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। ऐसा करने से वास्तुदोष और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती हैं। इसके अलावा अगर आप फिजूलखर्ची से परेशान रहते हैं या फिर धन हाथ में नहीं टिकता हैं तो घर के पूजन स्थल पर मोर पंख रखकर उसकी पूजा करें। ऐसा करने से घर में बरकत होने लगती हैं और धन लाभ के योग बनते हैं।
Next Story