- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- सावन के 3 सोमवार घर...
धर्म-अध्यात्म
सावन के 3 सोमवार घर में इस दिशा में रख दें केवल मोरपंख, 7 दिन में दिख जाएगा चमत्कार
Manish Sahu
27 July 2023 11:14 AM GMT

x
धर्म अध्यात्म: भगवान कृष्ण मोरपंख को अपने सिर पर धारण करते हैं। अगर सावन महीने में मोरपंख से जुड़े उपाय किए जाएं। तब महादेव के साथ भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। मोर पंख के उपाय आर्थिक तंगी, नजर दोष और ग्रह दोष को दूर करता है।
ज्योतिषशास्त्र में मोर पंख का काफी महत्व है। इसे नवग्रह का प्रतीक भी माना जाता है, जिस कारण इससे कुंडली के कई दोष दूर होने के साथ ही वास्तु दोष भी दूर होते हैं। दरअसल ऐसी मान्यता है कि मोर पंख आपके आसपास रहने से वहां नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम होता है। हमेशा अपने पास मोर पंख रखने से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है। अपने सिरहाने मोर पंख रखकर सोने से डरावने सपने आने की समस्या हल हो जाती है। किसी भी राशि में अगर राहु दोष लगा हुआ है तो उन व्यक्तियों को हमेशा अपने पास मोर पंख रखना चाहिए। इससे से राहु दोष खत्म होता है, और किसी काम में कोई बाधा नहीं आती।
ऐसे में मेर पंख के आसान से उपाय करके आप बहुत से कष्टों से छुटकारा पा सकते हैं।पैसों की तंगी होगी दूर- अगर आप अपने व्यापार में उन्नति का मार्ग प्रशस्त करना चाहते हैं तो अपने ऑफिस या दुकान में
दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख लगाकर देखें। शास्त्र के अनुसार, ऐसे घर-परिवार की आर्थिक समस्या हल होने के साथ ही पैसों की तंगी में कमी आती है।मोर पंख से घर में पानी के छींटे मारे- मोर पंख से घर में पानी के छींटे मारना निगेटिविटी को कम करने में मदद करता है। ‘ऊं द्वारपालाय नम: जाग्रय स्थापय स्वाहा’ बोलते हुए मोर पंख से 21 बार पानी के छींटे घर में मार दें। हर दिनों में यह रह-रह कर करें।
अगर घर का मुख्य द्वार वास्तु शास्त्र के अनुसार नहीं बनवाया गया है तो उस पर तीन मोर पंख लगा दें, और इसके नीचें भगवान गणेश की तस्वीर लगा दें। इससे वास्तु दोष समाप्त हो जाता है।इसके साथ घर की आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए लेकिन घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में मोर पंख रखने से हमेशा बरकत बनी रहती है सावन के तीसर सोमवार के दिन इस दिशा में एक साथ तीन मोर पंख लगा दें,इस उपाय से वास्तु दोष, आर्थिक तंगी के साथ साथ ग्रह क्लेश भी दूर होते हैं।
Next Story