धर्म-अध्यात्म

घर में रखें हाथी का जोड़ा, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, दांपत्य जीवन में भी रहेगा सुख

Bhumika Sahu
21 Jun 2022 2:46 PM GMT
घर में रखें हाथी का जोड़ा, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, दांपत्य जीवन में भी रहेगा सुख
x
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हाथी का जोड़ा रखना बहुत ही शुभ होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए हाथी के जोड़े के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हाथी का जोड़ा रखना बहुत ही शुभ होता है। यह दाम्पत्य जीवन में खुशी और प्यार लाने वाला होता है। इससे आपसी संबंध और मजबूत होते हैं। हाथी के जोड़े को घर में रखने के क्या फायदे होते हैं, ये तो आज आप जानेंगे ही लेकिन उससे पहले हम आप हाथी से जुड़ी कुछ अहम बातें जान लीजिए।

हाथी बहुत ही कर्मठ और बुद्धिमान प्राणी है। साथ ही इनके पारिवारिक समूह में हथनियों को हमेशा प्राथमिकता दी जाती है, उनका सम्मान किया जाता है। इनके परिवार का मुखिया सबको साथ लेकर चलता है। समूह में एकता बनाकर रखता है।
आपने देखा होगा कि जब भी ये कहीं जाते हैं तो अपने परिवार के साथ ही जाते हैं और सबका ध्यान रखते हुए समूह में सबसे आगे चलते हैं। इस सबसे पता चलता है कि ये कितने समझदार होते हैं। अपने परिवार के लिये मेहनत करते हैं।


Next Story