धर्म-अध्यात्म

काशी के पंडित ने बताया कौवे से जुड़े रहस्य

Anurag
30 Jun 2026 5:08 PM IST
काशी के पंडित ने बताया कौवे से जुड़े रहस्य
x

Religion धर्म :घर की छत पर बैठा कौआ अक्सर आम बोलचाल में मेहमानों के आगमन का संकेत माना जाता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के शकुन-अपशकुन विज्ञान में इसका महत्व इससे कहीं अधिक गहरा बताया गया है। छत पर कौए का कांव-कांव करना और उसका किसी विशेष दिशा में बैठना अलग-अलग संकेतों से जोड़ा जाता है। यही कारण है कि भारतीय परंपराओं में कौए को केवल एक पक्षी नहीं बल्कि भविष्य के संकेत देने वाला माध्यम भी माना गया है।

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय के अनुसार सनातन धर्म में कौए का विशेष स्थान है। पितरों की पूजा और श्राद्ध कर्म में भी कौए को भोजन कराने की परंपरा है, जिसे पितरों तक आहार पहुंचाने का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि कौए को भोजन कराने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

शकुन शास्त्र के अनुसार कौए का व्यवहार जीवन में होने वाली घटनाओं का संकेत दे सकता है। पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि यदि कौआ घर की छत पर पूर्व दिशा में बैठकर कांव-कांव करता है, तो यह शुभ संकेत माना जाता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति की कोई मनोकामना पूरी होने की संभावना रहती है और इसे विजय, सफलता और सकारात्मक समाचार का संकेत भी माना जाता है।

इसी प्रकार अग्नि कोण (दक्षिण-पूर्व दिशा) में बैठकर कौए का बोलना भी शुभ फल देने वाला माना गया है। यह संकेत देता है कि आने वाले समय में व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। आर्थिक लाभ, सम्मान और अच्छे अवसर मिलने की संभावना भी इससे जोड़ी जाती है।

हालांकि शकुन शास्त्र में यह भी माना गया है कि कौए का गलत दिशा में बैठना या असामान्य व्यवहार करना अशुभ संकेत दे सकता है। इससे अचानक आने वाली परेशानियों या अनचाही घटनाओं का संकेत माना जाता है। इसलिए परंपराओं में कौए के व्यवहार को ध्यान से देखने की बात कही गई है।

ग्रामीण और पारंपरिक मान्यताओं में आज भी लोग कौए की आवाज और उसकी दिशा को लेकर कई तरह की व्याख्याएं करते हैं। कई परिवारों में इसे दैनिक जीवन के संकेत के रूप में देखा जाता है और बड़े-बुजुर्ग इसके आधार पर शुभ-अशुभ की चर्चा भी करते हैं।

Next Story