धर्म-अध्यात्म

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ के दिन न करें ये काम

Rani Sahu
23 Oct 2021 3:16 PM GMT
Karwa Chauth 2021: करवा चौथ के दिन न करें ये काम
x
हिंदू धर्म में करवा चौथ का काफी महत्व है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं

हिंदू धर्म में करवा चौथ का काफी महत्व है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ का व्रत निर्जला रखा जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 24 अक्टूबर, रविवार को है। खास बात यह है कि इस साल करवा चौथ पर रोहिणी नक्षत्र में पूजन किया जाएगा। रविवार के दिन करवा चौथ होने के कारण व्रती महिलाओं को सूर्य देव का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। करवा चौथ व्रत में कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। जानिए इस दिन क्या करें और क्या नहीं-

करवा चौथ के दिन क्या करें-
1. करवा चौथ व्रत रखने वाली महिलाओं को इस दिन लाल या पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दोनों को शुभ माना जाता है। इस दिन शादी का जोड़ा पहनना भी अच्छा होता है।
2. महिलाओं को सुबह उठकर करवा चौथ के दिन बड़े-बुजुर्गों और पति के पैर अवश्य छूने चाहिए।
3. करवा चौथ की कथा अवश्य पढ़ना या सुनना चाहिए।
4. शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण करें। इस दिन पति के नाम का दीपक जलाना शुभ होता है।
5. करवा चौथ के दिन सास की ओर से दी गई सरगी को ग्रहण करना चाहिए।
करवाचौथ कल, सुहागिनें रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा को देंगी अर्घ्य, जानिए पूजा मुहूर्त
व्रत के दिन क्या न करें-
महिलाएं इस दिन सफेद या काले रंग के वस्त्र न पहनें। ज्योतिष शास्त्र में इन रंगों को अशुभ माना जाता है।
महिलाएं अपने श्रृंगार का सामान किसी को दान में न दें और न ही किसी से दान में लें।
व्रती महिलाओं को इस दिन दोपहर में सोना नहीं चाहिए।
करवा चौथ के दिन घर में झगड़ा नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मुश्किलें आती हैं।
करवा चौथ 2021 शुभ मुहूर्त-
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 24 अक्टूबर 2021, रविवार को सुबह 3 बजकर 01 मिनट पर शुरू होगी। यह अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 05 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इस दिन चांद निकलने का समय 08 बजकर 11 मिनट है। करवा चौथ पूजन का शुभ समय शाम 06 बजकर 55 मिनट से रात 08 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।


Next Story