- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- कान्हा की बांसुरी दूर...
धर्म-अध्यात्म
कान्हा की बांसुरी दूर करेगी सभी चिंताएं, करना होगा यह काम
Kiran
11 Jun 2023 7:39 PM IST

x
आप सभी ने बांकेबिहारी अर्थात कान्हा के हाथ में बांसुरी तो देखी ही होगी जिसकी मधुर ध्वनि सुन गोपियां कान्हा की ओर खिंची चली आती थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कान्हा की यह बांसुरी आपकी सभी चिंताओं का निवारण भी बन सकती हैं। जी हां, बांसुरी घर के वास्तु दोष दूर करने के साथ-साथ परिवार में सुख-शांति और संपूर्णता लाती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह बांसुरी की मदद ली जाए।
आर्थिक लाभ
आर्थिक परेशानियां दूर करने के लिए अपने पास एक छोटी सी चांदी की बनी बांसुरी रखें। आप इसे घर के मंदिर में भी रख सकते हैं। इस उपाय की मदद से पैसों से जुड़ी आपकी हर परेशानी दूर होगी। खासतौर पर किसी को दिया हुआ धन आपको जल्द वापिस मिलेगा।
रिश्तों में लाभ
अगर परिवार से सदस्यों के बीच अक्सर झगड़ा रहता है तो घर के मुख्य द्वार पर लाल धागे में बांधकर 2 बांसुरियां बांध दे। ऐसा करने से घर में नेगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं करेगी, और परिवार में सुख-शांति हमेशा बनी रहेगी। जिस पति-पत्नि के बीच जरुरत से अधिक झगड़े होते हैं, उन्हें अपने कमरे में सुंदर की बांसुरी रखनी चाहिए। कमरे की रौनक बढ़ने के साथ-साथ आपका जीवन भी खुशियों से भर जाएगा।
व्यापारिक लाभ
अगर आप कोई मनचाहा व्यापार शुरु करना चाहते हैं और नहीं कर पा रहे, तो भगवान श्री कृष्ण को बांसुरी अर्पित करें। आप चाहें तो इस शुभ चीज को दुकान पर भी रख सकते हैं। व्यापार से जुड़ी आपकी हर परेशानी चुटकियों में दूर होगी।
Next Story





