- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- कामदा एकादशी व्रत आज,...
धर्म-अध्यात्म
कामदा एकादशी व्रत आज, पूजा का सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त
Tara Tandi
19 April 2024 12:23 PM IST

x
ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में वैसे तो कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं लेकिन एकादशी व्रत को बेहद ही खास माना गया है जो कि हर माह में दो बार आता है अभी चैत्र का महीना चल रहा है और इस माह पड़ने वाली एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी की तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु की साधना आराधना को समर्पित होती है इस दिन भक्त भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से प्रभु की असीम कृपा प्राप्त होती है
इस बार कामदा एकादशी का व्रत आज यानी 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को किया जा रहा है इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन संबंधी समस्याओं का निवारण हो जाता है साथ ही तरक्की मिलती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा एकादशी पूजा का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
कामदा एकादशी का शुभ मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 18 अप्रैल दिन गुरुवार को शाम 5 बजकर 31 मिनट से आरंभ हो चुकी है और इस तिथि का समापन 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को रात 8 बजकर 4 मिनट पर हो जाएगा।
उदया तिथि के अनुसार कामदा एकादशी का व्रत इस साल 19 अप्रैल दिन शुक्रवार यानी की आज किया जा रहा है। कामदा एकाशी के दिन पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त आज सुबह 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर के 12 बजकर 46 मिनट तक प्राप्त हो रहा है इस मुहूर्त में स्नान दान व पूजा पाठ करना लाभकारी होगा।
Tagsकामदा एकादशी व्रतपूजा श्रेष्ठ मुहूर्तKamada Ekadashi fastpuja best timeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





