धर्म-अध्यात्म

कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल

jantaserishta.com
12 March 2023 8:58 AM IST
कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल
x
नई दिल्ली(आईएएनएस) लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। (08:50)
मेष लग्नराशि : इस सप्ताह की शुरुआत में भाग्य कुछ कमजोर पड़ सकता है। कार्यो में रुकावटें देखने को मिल सकती हैं। मन अशांत बना रह सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें आंखों तथा सिरदर्द की शिकायत रह सकती है। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। धनप्राप्ति के नए मार्ग बन सकते हैं। नौकरी पेशा वर्ग पर कार्य का अधिक भार बढ़ सकता है। हफ्ते के अंत में स्थितियां सामान्य होने लगेंगी।
वृषभ लग्नराशि : यह सप्ताह मानसिक तनाव बढ़ाने वाला रह सकता है। वैवाहिक जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें तथा सकरात्मक सोच के साथ अपने कार्य करें। भाइयों से मतभेद संभव है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सिरदर्द की समस्या बनी रह सकती है। सप्ताह के अंत में परेशानियों का हल प्राप्त हो सकता है।
मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अपनी बुद्धि के बल से आप कई कार्यो में सफलता प्राप्त करेंगे। पैतृक संपति को लेकर कोई फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ खटास पैदा हो सकती है। मानसिक तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखे चोट-चपेट लगने का अंदेशा बना रहेगा। लोगों से बातचीत के समय वाणी का ध्यान रखें।
कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह मन में कोई अनजाना भय बना रह सकता है। नकारात्मक विचार परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। दिया गया धन अटक सकता है। नौकरी में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। बॉस लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। पति-पत्नी के रिश्तो में अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। प्रेम-संबंधों में दरार आ सकती है। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। आंख बंद करके विश्वास करने से बचें, हितकर रहेगा।
सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह धन का अच्छी मात्रा में आगमन हो सकता है। निवेश किए धन से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। संतान के लिए चिंतित रह सकते हैं। हफ्ते के उत्तरार्ध में कुछ परेशानी रह सकती है। शत्रु पक्ष से लाभ मिल सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यो में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। किसी भी प्रकार के वाहन को चलाते समय सावधानी बरतें।
कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह यात्राओं की अधिकता हो सकती है। आप अपने कुटुंबजनों के यहां मांगलिक कार्य के लिए जा सकते हैं। होने वाले लाभों में रुकावट उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों के कार्य रुकावटों के साथ पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह हफ्ता ठीक है, आलस्य बना रह सकता है। किसी भी प्रकार के निवेश से बचें। सरकारी कार्यो में चल रहे क्रियाकलापों में सफलता मिल सकती है।
तुला लग्नराशि : इस सप्ताह आप ऊजार्वान बने रहेंगे। हफ्ते की शुरुआत में कुछ उलझनें रह सकती हैं। लेकिन अपने सामर्थ के अनुसार आप सभी पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। भाइयों तथा माता को लेकर कुछ चिंताजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किए गए निवेश से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। इच्छापूर्ति के लिए यह हफ्ता बहुत अच्छा व्यतीत हो सकता है। धन संबंधी चिंताएं दूर हो सकती हैं।
वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह भाई लोगों की किसी बात को लेकर तकलीफ हो सकती है। व्यापार तथा नौकरी को लेकर स्थितियां बहुत अच्छी रहेगी। अचानक लाभ प्राप्ति के योग बन सकते हैं। धार्मिक कार्यो पर खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। माता-पिता का स्नेह तथा सहयोग प्राप्त होगा। गले से संबंधित कोई विकार उत्पन्न हो सकता है।
धनु लग्नराशि : इस सप्ताह शुरुआत में कुछ शारीरिक कष्ट रह सकते हैं। दांतों तथा पेट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। इस हफ्ते आपके लाभों में वृद्धि होने के अच्छे संकेत हैं। आपकी खराब वाणी के चलते दिक्कतें बढ़ सकती हैं, ध्यान रखें, बिना सोचे-समझे कुछ न बोलें। नौकरी कर रहे जातकों को नया पद मिल सकता है। उच्च अधिकारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
मकर लग्नराशि : इस सप्ताह व्यर्थ के खर्चो की अधिकता से आप परेशान हो सकते हैं। अगर किसी प्रकार का मुकदमा चल रहा है, तो दिक्कतें आ सकती हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकते हैं। व्यर्थ की यात्राएं संभव हैं। शारीरिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। हफ्ते के अंत में सुधार संभव है।
कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाग्य के चलते आपके सभी कार्य बिना बाधा के पूर्ण हो जाएंगे। यात्राओं के योग रहेंगे। व्यापारिक यात्राओं में सफलता तथा लाभ मिल सकता है। नकारात्मक विचारों के कारण परेशानी हो सकती है। किसी के बारे में गलत न बोलें। संतान के कारण परेशानी हो सकती है। धन लाभ हो सकता है।
मीन लग्नराशि : इस सप्ताह धन को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में अधिक कार्य मिल सकता है, जिसके चलते मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं। पिता से वैचारिक मतभेद रह सकता है। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग मनोनुकूल सफलता न मिलने से दुखी रह सकते हैं। गलत सोच-विचार स्वास्थ्य को तकलीफ दे सकते हैं, अत: इससे दूर रहें। हफ्ते के अंत में राहत मिल सकती है।
(ज्योतिषी विशाल वाष्र्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)
प्रस्तुति : कलाशांति ज्योतिष
वेबसाइट : एचटीपी//डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कलाशांतिज्योतिष डॉट कॉम
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story