धर्म-अध्यात्म

ज्येष्ठ पूर्णिमा आज, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Subhi
14 Jun 2022 2:53 AM GMT
ज्येष्ठ पूर्णिमा आज, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
x
ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा आज 14 जून 2022, मंगलवार को है। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर विशेष संयोग इस दिन का महत्व बढ़ा रहे हैं। इस पूर्णिमा को वट सावित्री पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा आज 14 जून 2022, मंगलवार को है। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर विशेष संयोग इस दिन का महत्व बढ़ा रहे हैं। इस पूर्णिमा को वट सावित्री पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और उपवास रखती हैं। पूर्णिमा तिथि पर स्नान व दान की परंपरा है। मान्यता है कि पूर्णिमा की रात को मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि का वास होता है। इसके साथ ही चंद्रमा की पूजा करने से चंद्रदोष से मुक्ति मिलती है।

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2022 शुभ मुहूर्त-

पूर्णिमा तिथि 13 जून, सोमवार को रात 09 बजकर 02 मिनट से प्रारंभ होगी, जो कि 14 जून, मंगलवार को शाम 05 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगी। चंद्रोदय का समय रात 07 बजकर 29 मिनट है।

वट पूर्णिमा आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि व पूजन सामग्री

पूर्णिमा तिथि पर बन रहा खास संयोग-

मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन स्नान व दान करने व्यक्ति के सभी पाप खत्म हो जाते हैं। धन संबंधी परेशानियां खत्म होती हैं। पूर्णिमा पर आज साल का आखिरी बड़ा मंगल भी है, जिससे इस दिन का महत्व बढ़ रहा है।

मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न-

शास्त्रों के अनुसार, पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान के बाद पीपल पर जल चढ़ाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आज स्नान के बाद चंद्रमा से संबंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए। आप किसी गरीब या जरूरतमंद को सफेद वस्त्र, शक्कर, दही, चांदी, सफेद फूल या मोती आदि का दान कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि घर आती है।


Next Story