धर्म-अध्यात्म

Jupiter Combust 2021: गुरु हो रहे अस्त, जानें इन राशियों पर आर्थिक लेन-देन का प्रभाव

Kunti Dhruw
16 Jan 2021 2:18 PM GMT
Jupiter Combust 2021: गुरु हो रहे अस्त, जानें इन राशियों पर आर्थिक लेन-देन का प्रभाव
x
गुरु 17 से होंगे अस्‍त, जानें लेन-देन पर प्रभाव

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: गुरु 17 से होंगे अस्‍त, जानें लेन-देन पर प्रभाव- गुरु महाराज 17 जनवरी द‍िन रव‍िवार को शाम 5 बजकर 52 मिनट पर मकर राशि में अस्त होने जा रहे हैं। 14 फरवरी तक गुरु की यही स्थिति रहेगी। गुरु से पहले मकर राशि में शनि अस्त होकर चल रहे हैं। गुरु के अस्त हो जाने से जहां शादी विवाह जैसे शुभ कर्म नहीं होंगे वहीं कई राशियों की आर्थिक स्थिति पर भी प्रभाव दिखेगा। इससे कारोबर और बाजार भी असर देखा जा सकेगा। देखिए आपके लिए गुरु का अस्त होना कैसा रहने वाला है।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का अस्‍त होना शुभ फलों में कमी लाने वाला रहेगा। इस दौरान इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही धन हान‍ि भी हो सकती है। इसलिए थोड़ा सतर्क होकर कार्य करें। आर्थिक फैसले और लेन-देन में सावधानी बरतना आपके लिए हितकारी रहेगा।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए गुरु अस्‍त होना आमदनी में समस्‍या लेकर आ सकता है, इन्हें अभी कारोबार और नौकरी में संयम से काम लेने की जरूरत है। हालांक‍ि समझदारी से निर्णय लेंगे तो इन परेशान‍ियों से बच सकते हैं। सोच-समझकर ही पैसे खर्च करें। बड़ी खरीदारी की योजना बना रहे हैं तो इसे फिलहाल टाल दें।

मिथुन राशि
मिथुन राश‍ि के जातकों के लिए गुरु अस्‍त होना बहुत शुभ नहीं है। आर्थिक लेन-देन में इन्हें सावधानी रखनी होगी । इस दौरान अपने अनावश्क खर्चों पर रोक लगाएं। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचना चाहिए। निवेश करने की सोच रहे हैं तो फरवरी के बाद इस बारे में सोचें। यदि मकान-वाहन की खरीदारी करनी है तो इसके लिए भी समय आपके पक्ष में नहीं है।
कर्क राशि
गुरु अस्‍त होने से कर्क राश‍ि के जातकों के खर्चे बढ़ जाएंगे। इसके अलावा आर्थिक पक्ष के लिहाज से आपको स्थिति अच्छी बनाए रखने के लिए फिजूलखर्ची या बेकार के खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। लेकिन आपके लिए स्थिति आमतौर पर संतुलित रहेगी। आय की स्थिति ठीक रहने से खर्च का भार बहुत नहीं लगेगा।
सिंह राशि
गुरु अस्‍त होने से स‍िंह राश‍ि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। आए के भी नए स्रोत बन सकते हैं। व्‍यापार में ध्यान रखें रिस्क लेकर काम करने की अभी कोई आवश्यकता नहीं है। जो चीजें जैसी चल रही हैं वैसे ही आगे बढाएं, नया कुछ करना चाह रहे हैं तो 17 फरवरी के बाद ही करें तो ज्यादा बेहतर होगा।
कन्या राशि
आपको सफलता पाने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। धैर्य से काम लेना होगा। यदि आपका कहीं से पैसा आना है तो किसी कारणवश रुक सकता है या लेट हो सकता है। मेहनत और लगन से काम करते रहिए इस समय किए कर्मों का शुभ फल भविष्य में प्राप्त हो जाएगा। शिक्षा से जुड़े लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में फोकस करना होगा।
तुला राशि
गुरु अस्‍त होने से तुला राश‍ि के जातकों को आर्थिक योजना बनाते समय दोबारा विचार जरूर कर लेना चाह‍िए या अनुभवी लोगों से सलाह लेना चाहिए। इस दौरान कार्य की गति थोड़ी धीमी रहेगी। योजनाबद्ध तरीके से काम करने में आप दिक्कत महसूस करेंगे। परिवार का साथ आपको बल देगा, लेकिन गैर जरूरी खर्चों से बचें तो बेहतर होगा।
वृश्चिक राशि
करियर और व्यवसाय के मामले में इस राश‍ि के जातकों के लिए यह समय शुभ साबित होगा। इस दौरान आपके व्यवसाय और करियर में अच्छी वृद्धि देखने को म‍िलेगी। यानी क‍ि गुरु का अस्‍त होना आपके ल‍िए काफी सुखदायी होगा।
धनु राशि
धनु राश‍ि के जातकों को इस समय व‍िशेष सावधानी बरतनी होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में शत्रु पक्ष को हल्के में लेने की भूल कतई न करें, आर्थिक रूप से भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मकर राशि
मकर राश‍ि के जातकों के ल‍िए गुरु का अस्‍त होना मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। राशि स्वामी शनि और गुरु आपकी राशि में अस्त चल रहे हैं तो मन कुछ विचलित रहेगा और गलत निर्णय भी ले सकते हैं इसलिए आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी लोगों से सलाह लें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें। तकनीकी क्षेत्र एवं सरकारी क्षेत्र के जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि
गुरु के अस्त अवस्था में अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे। किसी बात को लेकर मन में शंका भी रह सकती है। बेहतर होगा कि किसी अपने की राय लें, ताकि उलझन से बच सकें। मकान, वाहन और प्रॉपर्टी में निवेश सतर्कता से करने की सलाह है। धर्म-कर्म और शुभ कार्यों पर धन खर्च हो सकता है।
मीन राशि
गुरु अस्‍त होने से मीन राश‍ि के जातक आलस्‍य महसूस करेंगे और इनका काम प्रभावित होगा। हालांक‍ि वित्तीय मोर्चे पर आपकी इच्छाएं पूरी होंगी और आप वित्तीय मोर्चे पर खुद को मजबूत स्थिति में पाएंगे। छात्रों का मन शिक्षा से भटकेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और वरिष्ठजनों से तालमेल बनाए रखना चाहिए इससे आपको फायदा होगा।


Next Story