धर्म-अध्यात्म

27 जून 2022: पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की चाल

Tara Tandi
27 Jun 2022 7:08 AM GMT
27 जून 2022: पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की चाल
x
आज 27 जून दिन सोमवार है. आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज आषाढ़ माह की मासि​क शिवरात्रि है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज 27 जून दिन सोमवार है. आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज आषाढ़ माह की मासि​क शिवरात्रि है. आज व्रत रखते हैं और शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं. शिवरा​त्रि की रात्रि प्रहर की पूजा महत्वपूर्ण मानी जाती है. उसके आधार पर ही शिवरा​त्रि का दिन तय होता है. इस अवसर पर आप भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, भांग, शहद, फूल, फल, गंगाजल, दूध आदि अर्पित करें और उनके मंत्र ओम नम: शिवाय का जाप करें. आज दिन सोमवार है, जो भोलेनाथ की पूजा के लिए ही है. आज आपको शिव चालीसा, शिव रक्षा स्तोत्र, शिव पुराण आदि का पाठ करना चाहिए. पूजा के अंत में कपूर या घी के दीपक से शिव जी की आरती करें.

शिवरा​त्रि के दिन शिव मंदिरों में भक्त शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं. भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिए यह अच्छा दिन है. आज आप चंद्रमा की भी पूजा कर सकते हैं. चंद्रमा की पूजा करने से आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है. चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है. इससे मन स्थिर होगा, चंचलता खत्म होगी. माता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. कुंडली में चंद्रमा की स्थिति से माता से संबंधों का विचार भी करते हैं. चंद्रमा खराब होने से माता से संबंध भी खराब रहते हैं. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की चाल.
27 जून 2022 का पंचांग
आज की तिथि – आषाढ़ कृष्णपक्ष चतुर्दशी
आज का करण – विष्टि
आज का नक्षत्र – रोहिणी
आज का योग – शूल
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का वार – सोमवार
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:56:00 AM
सूर्यास्त – 07:28:00 PM
चन्द्रोदय – 28:26:59
चन्द्रास्त – 18:07:00
चन्द्र राशि– वृषभ
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 13:57:36
मास अमांत – ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत – आषाढ़
शुभ समय – 11:56:03 से 12:51:53 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 12:51:53 से 13:47:44 तक, 15:39:25 से 16:35:15 तक
कुलिक– 15:39:25 से 16:35:15 तक
कंटक– 08:12:41 से 09:08:31 तक
राहु काल– 07:37 से 09:19 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 10:04:22 से 11:00:12 तक
यमघण्ट– 11:56:03 से 12:51:53 तक
यमगण्ड– 10:39:16 से 12:23:58 तक
गुलिक काल– 14:23 से 16:05 तक
Next Story