धर्म-अध्यात्म

19 जून 2022: जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Tara Tandi
19 Jun 2022 12:44 PM IST
19 जून 2022: जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
x
आज 19 जून दिन रविवार है. आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज रविवार को आपको भगवान सूर्य की उपासना करनी चाहिए.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज 19 जून दिन रविवार है. आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज रविवार को आपको भगवान सूर्य की उपासना करनी चाहिए. सूर्य देव की पूजा करने से रोग, दोष, दुख आदि दूर होते हैं. आज स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें. एक तांबे के लोटे में पानी भरकर उसमें लाल चंदन, लाल फूल, शक्कर और अक्षत् डाल लें. फिर उससे सूर्य देव को अर्घ्य दें. इस दौरान सूर्य मंत्र या आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. अर्घ्य देने के बाद आप आसन पर बैठकर गायत्री मंत्र का भी जाप कर सकते हैं. ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है और तनाव दूर होता है. सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए आप सूर्य चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं

आज जो लोग रविवार का व्रत हैं. वे एक समय भोजन करेंगे और वह भी मीठा भोजन होना चाहिए. फलाहार के समय सेंधा नमक से परहेज रखें. पूजा के समय रविवार व्रत कथा को पढ़ें या सुनें, इससे आपको व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होगा और इसका महत्व भी पता चलेगा. पूजा के बाद आपको गेहूं, गुड़, घी, लाल वस्त्र, तांबे का बर्तन, लाल मसूर दाल आदि का दान किसी गरीब ब्राह्मण को करना चाहिए. ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होंगे और कुंडली में उनकी स्थिति मजबूत होगी, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता, पद और यश प्राप्त होगा. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की चाल.
19 जून 2022 का पंचांग
आज की तिथि – आषाढ़ कृष्णपक्ष षष्ठी
आज का करण – गर
आज का नक्षत्र – धनिष्ठा
आज का योग – विष्कुंभ
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का वार – रविवार
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:54:00 AM
सूर्यास्त – 07:27:00 PM
चन्द्रोदय – 23:53:59
चन्द्रास्त – 10:26:00
चन्द्र राशि– कुंभ
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 13:58:06
मास अमांत – ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत – आषाढ़
शुभ समय – 11:54:21 से 12:50:14 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 17:29:36 से 18:25:28 तक
कुलिक– 17:29:36 से 18:25:28 तक
कंटक– 10:02:37 से 10:58:29 तक
राहु काल– 17:45 से 19:27 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 11:54:21 से 12:50:14 तक
यमघण्ट– 13:46:06 से 14:41:59 तक
यमगण्ड– 12:22:17 से 14:07:03 तक
गुलिक काल– 16:03 से 17:45 तक
Next Story