धर्म-अध्यात्म

Jitiya Vrat पर आज इस शुभ मुहूर्त और नियम से करे पूजा

Tara Tandi
25 Sept 2024 3:00 PM IST
Jitiya Vrat पर आज इस शुभ मुहूर्त और नियम से करे पूजा
x
Jitiya Vrat ज्योतिष न्यूज़: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन जितिया व्रत बेहद ही खास माना जाता है जो कि भगवान जीमूतवाहन की पूजा अर्चना को समर्पित होता है इस दिन पूजा पाठ और व्रत करना लाभकारी होता है मान्यता है​ कि इस व्रत को करने से संतान को लंबी आयु और सुखी जीवन का आशीर्वाद मिलता है।
ऐसे में माताएं अपनी संतान की उत्तम कामना के लिए जितिया व्रत पूजन करती है इस साल जितिया व्रत आज यानी 25 सितंबर दिन बुधवार को किया जा रहा है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा जितिया व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन माह की अष्टमी तिथि का आरंभ 24 सितंबर दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 38 मिनट पर हो चुका है और इस तिथि का समापन आज यानी 25 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हो जाएगा। उदया तिथि के अनुसार जितिया व्रत आज यानी 25 सितंबर दिन बुधवार को रखा जा रहा है। इस दिन भगवान जीमूतवाहन की पूजा दोपहर के समय करना उत्तम रहेगा। मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से संतान संबंधी परेशानियां दूर हो जाती है।
पारण की तारीख और समय—
आपको बता दें कि जितिया व्रत का पारण अगले दिन करना लाभकारी रहेगा। ऐसे में 26 सितंबर को व्रत का पारण सूर्योदय के बाद किया जा सकता है।
Next Story