धर्म-अध्यात्म

Janmashtami Bhog Recipe: जन्‍माष्‍टमी पर कान्हा को लगाएं विशेष भोग

Bharti Sahu 2
22 Aug 2024 12:45 AM GMT
Janmashtami Bhog Recipe: जन्‍माष्‍टमी पर कान्हा को लगाएं विशेष भोग
x
Janmashtami Bhog Recipe: भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 26 अगस्त 2024 को पड़ रही है। ऐसे में जन्माष्टमी का त्योहार इस साल 26 अगस्त को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के पर्व का हिंदू धर्म में काफी महत्व है।
बहुत से घरों में भी श्रीकृष्ण का जन्म कराया जाता है। अगर आप भी अपने घर में कृष्ण जन्म करने का विचार कर रही हैं तो जन्मोत्सव के बाद धनिया पंजीरी का भोग नन्हें कान्हा को अवश्य लगाएं। जन्माष्टमी के दिन धनिया पंजीरी का प्रसाद काफी अहम माना जाता है। ऐसे में आइए आपको धनिया पंजीरी बनाने की
आसान विधि
बताते हैं, ताकि आप इसे बनाकर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न कर सकें।
धनिया पंजीरी का सामान
धनिया पाउडर (सूखा धनिया) - 1 कप
घी - 1/2 कप
शक्कर - 1/2 कप
सूखे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश) - 1/2 कप (कटे हुए)
मखाने - 1/4 कप
नारियल का बुरादा - 1/4 कप
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
विधि
धनिया पंजीरी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें। घी गर्म होने के बाद उसमें धनिया पाउडर डालें और धीमी आंच पर अच्छी तरह से भून लें। जब धनिया पाउडर हल्का भूरा और खुशबूदार हो जाए, तब इसे अलग रख दें।
इसके बाद उसी कड़ाही में थोड़ा और घी डालें और उसमें कटे हुए सूखे मेवे और मखाने को भून लें। मेवे सुनहरे हो जाएं और मखाने क्रिस्पी हो जाएं, तब इन्हें भी निकालकर अलग रख दें। अब धनिया पाउडर के साथ ही शक्कर मिलाएं।
आखिर में भुने हुए धनिया पाउडर में शक्कर के अलावा भुने हुए मेवे, मखाने और नारियल का बुरादा मिलाएं। इस मिश्रण में इलायची पाउडर भी डाल दें और सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएं।इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें। अब धनिया पंजीरी तैयार है। इसे आप भोग लगा सकते हैं। इसे आप कई दिनों पर स्टोर करके भी रख सकते हैं।
Next Story