- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Janaki Jayanti, नोट...

x
Janaki Jayanti ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन जानकी जयंती को बेहद ही खास माना जाता है। इसे सीता अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि पर राजा जनक को सीता जी की प्राप्ति हुई थी और जनक ने देवी सीता को अपनी संतान के रूप में स्वीकार किया था।
जानकी जयंती के दिन भगवान श्रीराम के साथ माता सीता की पूजा और व्रत करना उत्तम माना जाता है मान्यता है कि ऐसा करने से इनकी कृपा प्राप्त होती हैं। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि इस साल जानकी जयंती का त्योहार कब मनाया जाएगा, तो आइए जानते हैं।
जानकी जयंती की तारीख—
हिंदू पंचांग के अनुसार जानकी जयंती यानी फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 20 फरवरी दिन गुरुवार को सुबह 9 बजकरा 58 मिनट पर होगा। वही इस तिथि का समापन 21 फरवरी दिन गुरुवार को सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में जानकी जयंती का त्योहार 21 फरवरी दिन गुरुवार को देशभर में मनाया जाएगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जानकी जयंती के शुभ दिन पर सुबह उठकर स्नान आदि करें इसके बाद भगवान राम और माता सीता की विधिवत पूजा करें और दिनभर उपवास भी रखें। हो सके तो इस दिन राम सीता के मंदिर जाकर दर्शन करें मान्यता है कि ऐसा करने से सीता राम की कृपा प्राप्त होती है।
TagsJanaki Jayantiसही तारीख महत्वcorrect date and importanceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





