- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Jaipur: ट्राइबल सर्किट...
धर्म-अध्यात्म
Jaipur: ट्राइबल सर्किट प्रोजेक्ट के लिए अन्य राज्यों के म्यूजियम मॉडल का अध्ययन करें
Tara Tandi
27 Jun 2025 10:52 AM IST

x
Jaipur जयपुर । उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में गुरुवार को जयपुर स्थित पर्यटन भवन में पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आरटीडीसी अध्यक्ष श्री राजेश यादव एवं पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियार उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मार्ट्स में राजस्थान पर्यटन का वृहद प्रतिनिधित्व किये जाने की आवश्यकता बताई, जिससे अंतर्राष्ट्रीय ट्रेवल मार्ट में राजस्थान पर्यटन की प्रभावी ब्रांडिंग हो सके और राज्य को इसका गुणात्मक माइलेज मिल सके।
कोटा ट्रेवल मार्ट —
दिया कुमारी ने कहा प्रदेश में जयपुर के साथ ही अन्य शहरों को भी पर्यटन की दृष्टि से आगे बढ़ाने के लिए कार्य किये जाए। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान प्रत्येक जिले में पर्यटन की व्यापक सम्भावनायें हैं। उन्होंने ट्रेवल मार्ट को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि कोटा सहित अन्य शहरों में ट्रेवल मार्ट के आयोजनों से वहां भी देशी—विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ सकेगी।
बनाये जाएं भव्य वार म्यूजियम —
दिया कुमारी ने राज्य में बजट घोषणा के अनुरूप झुंझुनू जिले में वार म्यूजियम बनाने के साथ ही पश्चिमी राजस्थान में एक और भव्य वार म्यूजियम बनाने की आवश्यकता बताई।
ट्राईबल सर्किट निर्माण में अन्य राज्यों के अच्छे नावाचारों को करें शामिल —
उप मुख्यमंत्री ने राजस्थान में बड़े विजन के साथ प्रोजेक्ट ट्राईबल सर्किट प्रोजेक्ट बनाने का कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि इस हेतु अन्य राज्यों के बेहतर कार्यों का अध्ययन कर अच्छे नावाचारों को शामिल करने के निर्देश दिए।
आमेर आइकॉनिक टूरिस्ट सेंटर —
उप मुख्यमंत्री ने आमेर के विकास कार्य पर चर्चा करते हुए कहा कि आमेर एक आकर्षक हेरिटेज टाउन है। आमेर को आइकॉनिक टूरिस्ट सेंटर के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।
गोविन्द देव जी मंदिर परिक्षेत्र में पार्किंग सहित सुविधाओं का हो विकास —
उप मुख्यमंत्री ने इस बैठक में निर्देश दिए कि बजट घोषणा की अनुपालना में गोविन्द देव जी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अपेक्षित आवश्यक सुविधाओं को मंदिर परिक्षेत्र में योजना बनाकर भव्यता से विकास कार्य करवाया जाने के निर्देश दिए। इसके लिए कार्यकारी एजेंसी जेडीए के माध्यम से कार्य किये जाने हैं। पर्यटन विभाग के उच्चाधिकारी मौके की वस्तुस्थिति का अवलोकन करें।
विभिन्न पर्यटन साइट्स पर आयोजित हो भव्य लाईट एन्ड साउंड शो—
दिया कुमारी ने कहा कि जयपुर सहित विभिन्न पर्यटन साइट्स पर लाईट एन्ड साउंड शो के भव्य आयोजन के लिए विशेषग्यों का सहयोग लिया जाए। ए आर एवं वीआर शो को प्रोत्साहित किया जाए।
तीज उत्सव पर महिलाओ के लिए मेले का आयोजन—
उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस बार तीज का उत्सव भव्य रूप से मनाया जाए। जिसमें हमारी कला संस्कृति भव्य रूप में निखर कर आये। इस बार छोटी चौपड़ पर बड़ा स्टेज लगाकर तीज माता की बड़े स्तर पर पूजा आरती की जाए। इसी प्रकार पौण्ड्रीक उद्यान में महिलाओं के लिए दो दिवसीयतीज मेला लगाया जाए। जिसमें महिलाओं के द्वारा ही स्टॉल लगाई जाए।
महिलाओं को गाइड कार्य जैसे दिए जाए कौशल प्रशिक्षण—
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गाइड कार्य जैसे कौशल बढ़ाने के प्रशिक्षण करवाये जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि महिलाओं के लिए भी विशेष रूप से गाइड प्रशिक्षण के आयोजन किए जाए।
टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर को दिया जाए भव्य रूप—
दिया कुमारी ने चौड़ा रास्ता में टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर को भव्य रूप दिए जाने के निर्देश दिए। इसमें राज्य की हस्त कला- शिल्प उत्पाद पर्यटकों के लिए उपलब्ध हो। कलाकारों की कला को यहाँ बढ़ावा मिल सके। यहाँ पर्यटक सूचना केन्द्र, रूफटॉप रेस्टोरेंट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो।
सफाई हो शौचालयों का हो निर्माण—
जयपुर वॉलसिटी में नगर निगम के सहयोग से स्वच्छता को बढ़ावा दिया जाए, प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित हो साथ ही शौचालयों का निर्माण करवाया जाए।
समीक्षा बैठक में कार्यकारी निदेशक राजस्थान पर्यटन विकास निगम एवं अतिरिक्त निदेशक पर्यटन प्रशासन (अतिरिक्त प्रभार) राजेश सिंह, अतिरिक्त निदेशक पर्यटन आनंद त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक पर्यटन (विकास) राजेश शर्मा, संयुक्त निदेशक मेले त्योहार पुनीता सिंह, संयुक्त निदेशक मार्केटिंग दलीप सिंह, उप निदेशक पर्यटन उपेन्द्र सिंह शेखावत सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
TagsJaipur ट्राइबल सर्किट प्रोजेक्टअन्य राज्योंम्यूजियम मॉडलअध्ययन करेंJaipur Tribal Circuit Projectother statesmuseum modelstudyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





