धर्म-अध्यात्म

जगन्नाथ रथ यात्रा 2023: जगन्नाथ रथ यात्रा में क्या है भव्य रथों की विशेषता? जानिए

Kiran
17 Jun 2023 12:43 PM GMT
जगन्नाथ रथ यात्रा 2023: जगन्नाथ रथ यात्रा में क्या है भव्य रथों की विशेषता? जानिए
x
हिन्दू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है। बता दें कि भगवान जगन्नाथ के रथ का अपना विशेष महत्व है।
Jagannath Rath Yatra 2023 Date and Time: आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन ओडिशा स्थित सिद्ध पुरी नगरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है। इस विशेष दिन पर भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने से साधक के सभी दुख दूर हो जाते हैं। यही कारण है कि सनातन धर्म में इस दिन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा 20 जून 2023, मंगलवार (Jagannath Rath Yatra 2023 Date) के दिन धूमधाम से निकाल जाएगी। इस विशेष दिन पर तीनों भाई बहन तीन सुंदर रथों पर विराजमान होकर अपनी मौसी के घर यानी गुंडिचा मंदिर जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रथ यात्रा में विशालकाय रथों का एक अपना महत्व है। आइए जानते हैं, जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़े कुछ अनोखे तथ्य।
भगवान जगन्नाथ का रथ
भगवान जगन्नाथ के रथ को नंदीघोष के नाम से जाना जाता है। इस रथ पर लहरा रहे ध्वज का नाम त्रिलोक्यमोहिनी है। प्राचीन काल में इस रथ को गरुड़ध्वज के नाम से भी जाना जाता था। बता दें की नंदीघोष के 16 पहिए होते हैं और इस रथ की ऊंचाई 42.65 फीट होती है। इस रथ के सारथी दारुक हैं। रथ का रंग लाल या पीला होता है और इसलिए दूर से ही भक्त समझ जाते हैं कि भगवान जगन्नाथ का रथ नजदीक आ रहा है।
भगवान बलभद्र का रथ
भगवान बलभद्र या बलराम के रथ का नाम तालध्वज है। इस रथ में कुल 14 पहिए होते हैं और उनके रथ का रंग लाल या हरा होता। बता दें कि इस रथ की ऊंचाई 43.30 फीट होती है और यह भगवान जगन्नाथ के रथ से थोड़ा ऊंचा होता है। इसलिए लोग समझ जाते हैं कि भगवान बलभद्र नजदीक आ रहे है।
बहन सुभद्रा का रथ
भगवान बलभद्र और जगन्नाथ भगवान की छोटी बहन सुभद्रा का रथ का नाम दर्पदलन है। इस रथ की ऊंचाई 42.23 फीट है और अन्य रथों की तुलना में सबसे छोटा रथ है। दर्पदलन का रंग काला या नीला होता है और देवी सुभद्रा के रथ के सारथी अर्जुन हैं।
Next Story