धर्म-अध्यात्म

बिल्ली के अलावा भी कई जानवरों का रास्ता काटना होता हैं अशुभ

Kiran
29 Jun 2023 3:43 PM GMT
बिल्ली के अलावा भी कई जानवरों का रास्ता काटना होता हैं अशुभ
x
आपने अक्सर कई लोगों को देखा होगा जो कि बिल्ली रास्ता काट जाए तो अपना रास्ता ही बदल लेते हैं या किसी के पहले निकलने का इन्तजार करते हैं। माना जाता हैं कि बिल्ली का रास्ता काटना अपशकुन है और जिस काम के लिए आप निकलें हैं उसमें निराशा हाथ लगती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिल्ली के अलावा भी कई और जानवर हैं जिनका रास्ता काटना अपशगुन माना जाता हैं और कार्य में असफलता, शत्रु से नुकसान आदि होने की आशंका रहती है। तो आइये जानते हैं इन जानवरों के बारे में।
सांप
अगर आप किसी शुभ या आवश्यक कार्य से बाहर जा रहें हैं और सांप बाएं से दाईं ओर रास्ता काटता हुआ चला जाए तो यह शुभ संकेत नहीं है। रास्ते में सांप का रास्ता काटना बहुत अशुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपक जो कार्य करने जा रहे हैं वह बिगड़ने वाला है, सांप को शत्रु का सूचक भी माना जाता है, इसलिए कहीं जाते समय सांप के दिखने से शत्रुओं का भय भी बना रहता है।
कौआ
सिर पर कौए का बैठना वैसे भी अशुभ माना जाता है लेकिन अगर बाहर निकलते समय कौआ आपके सिर को छूकर निकल जाए। यह अशुभ हो सकता है। कौआ का सिर से छूकर निकलना शारीरिक कष्ट होने का संकेत देता है। ऐसा मानना है कि ऐसे व्यक्ति को रोग के घेरने की आशंका रहती है जिसके कारण व्यक्ति को मृत्यु के समान कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
सूअर
अगर आपको दिन के समय या बाहर जाते समय नेवला दिख जाए तो यह शुभ नहीं माना जाता है। इससे विरोधियों से नुकसान होने की संभावना बनी रहती है। इसी तरह अगर कहीं जाते समय सूअर आपका रास्ता बांई ओर से काटते हुए निकल जाए तो काम बिगड़ने की संभावना रहती है।
गाय
गाय को बहुत ही शुभ माना जाता है हिंदू धर्म में तो गाय को पूजनीय माना गया है इसलिए अगर आप घर से बाहर जा रहें हैं और गायों का झुंड अचानक आपका रास्ता रोक दें तो कुछ देर तक रुक जाना चाहिए। क्योंकि वह आने वाले संकटो से आपकी रक्षा करती है। लेकिन अगर जाते समय गाय के रंभाने की आवाज सुनाई दे तो यात्रा में कुछ कष्ट हो सकता है।
Next Story