धर्म-अध्यात्म

अशुभ माना जाता हैं इन 8 चीजों का आंगन पर गिरना, जानें इनके बारे में

SANTOSI TANDI
1 Oct 2023 6:15 AM GMT
अशुभ माना जाता हैं इन 8 चीजों का आंगन पर गिरना, जानें इनके बारे में
x
8 चीजों का आंगन पर गिरना, जानें इनके बारे में
इंसान हर दिन अपने दैनिक कार्य करता हैं, लेकिन कई बार इन कार्यों में कुछ व्यवधान आ जाता हैं जो अशुभ संकेत देते हैं। ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र की मानें तो व्यक्ति के साथ जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जिससे आने वाले भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं से हमें सतर्क करवाती हैं। ऐसी ही कुछ घटनाएं हैं जो हाथों से चीजें छूटने से जुडी हुई हैं। हाथ से गिरने वाली कुछ चीजों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता हैं क्योंकि ये आने वाले बुरे समय की ओर इशारा करती हैं। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनका गिरना वास्तु शास्त्र में अशुभ माना जाता है।
दूध
दूध सफेद चीजों में सबसे शुभ सामग्री माना जाता है। दूध का हाथ से नीचे गिरना संतान के जीवन में परेशानी खड़ी कर सकता है। जबकि गैस के चुल्हे पर दूध का गिरना शुभ माना जाता है। नए घर के वास्तु में जानबूझ कर दूध को उबाल कर गिराया जाता है या खीर बनाकर नीचे गिराई जाती है।
सफेद तिल
तिलों का उपयोग भी भोजन में किया जाता है, यह एक अत्यंत ही पौष्टिक पदार्थ है। तिल भी जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका दर्शाता है। अधिकांश धार्मिक कृत्यों में तिल की विशेषता स्दैव बनी रहती है। तिलों का उपयोग भोग स्वरुप एवं तर्पण कार्यों दोनों में ही होता है। तिल का भी हाथ से गिरना अच्छा संकेत नही होता है।
नमक
नमक के बिना खाने में स्वाद नहीं आता है। खाना स्वादहीन हो जाता है। यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सामग्री में से एक हैं। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि नमक हाथ से गिरना शुभ संकेत नहीं होता है। अगर हाथ से नमक गिर गया तो यह घर में आर्थिक तंगी ला सकता है। इसके अलावा जीवन में परेशानियां भी खड़ी कर सकता है। नमक हाथ से गिरने से ग्रह भी परेशान हो सकते हैं। माना जाता है कि नमक का गिरना शुक्र और चंद्रमा की कमजोरी को दर्शाता है। शुक्र के कमजोर होने से जीवन में परेशानी आ सकती हैं।
चावल
हिंदू धर्म में चावल का विशेष महत्व होता है। चावल को पूजा-पाठ में भी इस्तेमाल किया जाता है। चावल को अक्षत कहा जाता है। वास्तु शास्त्र में चावल का हाथ से गिरना या बर्तन से गिरना अशुभ माना जाता है। चावल का गिरना शुभ अशुभ समाचार का संकेत है। लेकिन नई दुल्हन के गृहप्रवेश में पैरों से चावल का कलश ढुलकाया जाता है। हालांकि कई विद्वान इसे गलत प्रथा बताते हैं क्योंकि चावल अन्न है और हमारी परंपराएं अन्न को पैर लगाने की इजाजत नहीं देती है।
तेल
हाथ से छूटकर तेल का बार-बार गिरना आपके जीवन में समस्याओं के आगमन की बात कहता है। हाथ से बार-बार तेल का गिरना जातक के कर्जदार बनने की ओर इशारा करता है। जिन घरों में अक्सर तेल गिरता है वहाँ रहने वाले लोग लाख कोशिश करने के बावजूद कर्ज से मुक्त नहीं हो पाते।
नारियल
श्रीफल अर्थात नारियल एक अत्यंत ही उपयोगी खाद्य वस्तु है लेकिन साथ ही इसका धार्मिक दृष्टिकोण भी अत्यंत मजबूत एवं प्रभावशाली रहा है। नारियल का उपयोग पूजा पाठ में भी बहुत होता है। नारियल को विशेष रुप से दुर्गा को अर्पित किया जाता है। यह तंत्र एवं मंत्र दोनों का अभिन्न हिस्सा रहा है। ऎसे में नारियल का भी गिरना शुभ नहीं माना जाता है। नारियल जीवन की शुभता, संपन्नता का प्रतीक होता है।
पूजा की थाली
पूजा करते समय बार-बार आपके हाथ से थाली गिरती है तो यह इस बात का संकेत है कि ईश्वर आपके ऑपर मेहरबान नहीं हैं, आपको जल्द ही समस्याओं का सामान्य करना पद सकता है। पूजा की थाली का गिरना यह बताता है कि आपको व्रत पूजा करने का कोई खास लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है।
खाने का निवाला
अगर अक्सर आपके हाथ से खाने का निवाला छूटकर गिरता है तो एक इसका अर्थ यह हो सकता है कि आपके घर में कोई मेहमान आने वाला है वहीं दूसरी ओर यह इस बात का संकेत भी हो सकता है कि आपके जीवन में नकारात्मकता या दरिद्रता की दस्तक होने वाली है। वास्तुदोष के कारण भी ऐसी घटनाएं घटित हो सकती हैं।
Next Story