- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- शुभ है पूजा घर में जल...
शुभ है पूजा घर में जल रखना, जानें क्या कहते हैं शास्त्र

Importance of Water in Pooja Room: अनेक लोग अपने घरों में पूजा घर बनाते हैं जहां पर पूजन सामग्री के अलावा शंख, गरुढ़ घंटी, कौड़ी, चंदन बट्टी, तांबे का सिक्का, आचमन पात्री, गंगाजल और पानी का लोटा रखा जाता है। लोटा नहीं तो जल कलश रखते हैं। क्या आप जानते हैं कि आखिर पूजा घर में जल क्यों रखा जाता है, यदि नहीं तो इसके कारण आपको बता रहे हैं।
प्रतिदिन पूजा के पूर्व हम जल से भगवान के विग्रह को स्नान कराने के बाद स्थान पर जल छिड़ककर उसे पवित्र करते हैं इसीलिए जल की आवश्यकता हेतु एक लोटे में पानी रखा जाता है।
वरुण देव
जिस तरह गुरुड़देव की स्थापना गरुड़ घंटी के रूप में की जाती है, उसी प्रकार वरुण देव की स्थापना जल के रूप में की जाती है। ऐसा करने का कारण यह है कि जल की पूजा वरुण देव के रूप में होती है और वही दुनिया की रक्षा करते हैं।
तुलसी जल
पूजा घर में रखे जल में तुलसी के कुछ पत्ते डाल कर रखे जाते हैं जिसके चलते वह जल शुद्ध एवं पवित्र होने के साथ ही आचमन योग्य बन जाता है और इसी से जब हम पूजा स्थल को शुद्ध करते हैं तो देवी एवं देवता प्रसन्न होते हैं।