धर्म-अध्यात्म

दुनिया के सबसे छोटे देश को दिया गया शिवलिंग का अवतार

Manish Sahu
28 Sep 2023 12:51 PM GMT
दुनिया के सबसे छोटे देश को दिया गया शिवलिंग का अवतार
x
धर्म अध्यात्म: भगवान शिव के भक्त ना सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में हैं। तभी तो रोम के एक शहर को शिवलिंग का आकार दे दिया गया है। बता दें कि विश्व के सबसे छोटे शहर के तौर पर फेमस वेटिकन सिटी को शिवलिंग के आकार में बनाया गया है। इटली के रोम में स्थित वेटिकन शहर में भी तमाम शिव भक्त मौजूद हैं। तमाम साल पहले इस शहर में खुदाई के दौरान एक शिवलिंग मिला था। इसी कारण से इस शहर को शिवलिंग का आकार दिया गया है।
खुदाई में निकले शिवलिंग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक इतिहासकार ने रिसर्च के दौरान बताया था कि यहां पर कई साल पहले खुदाई की गई थी। तब जमीन से एक प्राचीन शिवलिंग मिला था। वहीं लोगों की आस्था को देखते हुए इस शहर को शिव नगरी के तौर पर बसा दिया गया।
इसे भी पढ़ें: Ganesh Visarjan 2023: अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति को किया जाएगा विदा, जानिए पौराणिक कहानी
म्यूजियम में मौजूद है शिवलिंग
इसकी दिलचस्प बात यह है कि आज भी शहर के म्यूजियम में प्राचीन शिवलिंग स्थित है। म्यूजियम में मौजूद शिवलिंग को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं। बता दें कि वेटिकन शहर को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि अगर आप इसे ऊपर से देखेंगे तो आपको शहर के बीच में भगवान शंकर के मस्तक में मौजूद तीन रेखाएं दिखाई देंगी।
शहर का नाम
आपको जानकर हैरानी होगी कि विदेश में स्थित इस शहर का नाम भारतीय संस्कृति से लिया गया है। वेटिकन शहर का नाम संस्कृत भाषा के वाटिका से लिया गया है। इस शहर को देखकर ऐसा लगता है कि यह शहर भारत से ज्यादा कनेक्टेड है।
दुनिया का सबसे छोटा देश
वेटिकन शहर को दुनिया से सबसे छोटे देश के तौर पर भी जाना जाता है। यह शहर 0.2 वर्गमील क्षेत्रफल में फैला हुआ है। वहीं यहां की कुल आबादी 770 के आसपास है। इस शहर के लोग पक्के नागरिक नहीं हैं।
पुरानी परंपराओं की मान्यता
वेटिकन शहर में आज भी पुरानी परंपराओं का पालन किया जा रहा है। आपको हैरत होगी कि आज भी गार्ड 16वीं सदी के कपड़े पहने हुए हैं। यह देश इटली का हिस्सा होने के बाद भी स्वतंत्र है। यहां पर इटली की भाषा चलती है, लेकिन करेंसी इसी शहर की चलती है।
Next Story