धर्म-अध्यात्म

इस साल इन 3 राशियों पर रहेगा शनि का अशुभ प्रभाव

Bhumika Sahu
12 March 2022 5:39 AM GMT
इस साल इन 3 राशियों पर रहेगा शनि का अशुभ प्रभाव
x
ज्योतिष में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव न्याय के देवता हैं और सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल चलते हैं। शनि देव ढाई साल बाद 2022 में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव न्याय के देवता हैं और सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल चलते हैं। शनि देव ढाई साल बाद 2022 में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव शुरू हो जाता है तो कुछ राशियों पर से शनि की शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाता है। 29 अप्रैल, 2022 को शनि मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं शनि के राशि परिवर्तन करने से किन राशि वालों पर पड़ेगा शनि का अशुभ प्रभाव...

मीन राशि-
शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने से मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। शनि की साढ़ेसाती के तीन चरण होते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण सबसे अधिक खतरनाक होता है। साढ़ेसाती के पहले चरण में व्यक्ति को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए।
वृश्चिक राशि
शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने से वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। शनि की ढैय्या लगने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशि
शनि के राशि परिवर्तन करने से कर्क राशि पर भी शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। शनि की ढैय्या लगने पर व्यक्ति को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
रोजाना करें ये खास उपाय-
शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए हनुमान जी की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। हनुमान जी के भक्तों पर शनि का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए रोजाना श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें और भगवान श्री राम और माता सीता के नाम का सुमिरन करते रहें। जिस व्यक्ति पर हनुमान जी की कृपा हो जाए, उसे जीवन में किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।


Next Story