धर्म-अध्यात्म

चंद्र ग्रहण पर ग्रहों की चाल से बन रहा सदियों बाद अशुभ संयोग

Subhi
7 Nov 2022 5:36 AM GMT
चंद्र ग्रहण पर ग्रहों की चाल से बन रहा सदियों बाद अशुभ संयोग
x

साल का आखिरी चंद्रग्रहण देव दीपावली पर लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा। चंद्र ग्रहण 08 नवंबर 2022 को लगेगा। यह भारत में दिखाई देगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के दिन ग्रहों की विशेष स्थिति बनने से अशुभ संयोग बन रहा है। जानें आने वाला चंद्र ग्रहण किन राशि वालों के जीवन में लाने वाला है मुश्किलें-

चंद्र ग्रहण पर ग्रहों की चाल-

चंद्र ग्रहण के दिन ग्रहों के सेनापति मंगल, शनि, सूर्य और राहु आमने-सामने होंगे। तुला राशि पर सूर्य, चंद्रमा, बुध व शुक्र की युति बन रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, शनि कुंभ राशि में पंचम और मिथुन राशि में नवम भाव पर मंगल की युति से अशुभ संयोग बन रहा है। ग्रहों की इस स्थिति की वजह से चंद्र ग्रहण पर अशुभ संयोग बन रहा है।

शनि व मंगल आमने-सामने-

शनि व मंगल के आमने-सामने होने से षडाष्टक योग, नीचराज भंग और प्रीति योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ राशि के जातकों को बहुत संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। चंद्र ग्रहण के समय मंगल और देवगुरु बृहस्पति वक्री अवस्था में होंगे। किसी भी ग्रह की वक्री अवस्था का अर्थ उसकी उल्टी चाल से होता है।

भारत समेत इन देशों में नजर आएगा चंद्र ग्रहण-

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत समेत उत्तरी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के कई हिस्सों में नजर आएगा। इसके अलावा साल का आखिरी व दूसरा चंद्र ग्रहण दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप और अफ्रीका महाद्वीप में नजर नहीं आएगा।

किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव-

08 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण पांच राशियों पर सबसे ज्यादा असर डालेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ग्रहण काल में वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को बहुत संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान इन राशि वालों को आर्थिक, मानसिक, शारीरिक, करियर व सेहत के मोर्च पर नुकसान झेलना पड़ सकता है।

चंद्र ग्रहण का समय-

भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को शाम 05 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और शाम 06 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 09 बजकर 21 मिनट से आरंभ होगा और शाम 06 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा।


Next Story