धर्म-अध्यात्म

मनी प्लांट किस दिशा में लगाने से आती है घर में सुख -समृद्धि

Ritisha Jaiswal
2 July 2021 1:37 PM GMT
मनी प्लांट किस दिशा में लगाने से आती है घर में सुख -समृद्धि
x
हम, अक्सर अपने घर या ऑफिस में मनी प्लांट के पौधे को शो प्लांट के तौर पर लगाते है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हम, अक्सर अपने घर या ऑफिस में मनी प्लांट के पौधे को शो प्लांट के तौर पर लगाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि वास्तु की दृष्टि से भी मनी प्लांट का बहुत महत्व है। वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट अपने नाम के अनुरूप आपके घर में धन, संपत्ति और समृद्धि लाता है परंतु इसको लगाने से पहले सही दिशा और स्थिति का वास्तु के दृष्टिकोण से विचार कर लेना जरूरी है, वरना मनी प्लांट का पौधा नकारत्मक असर भी डालता है। आज हम आपको मनी प्लांट के बारे में कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताएंगे, जो आपके घर में पैसों का पेड़ लगने की कहावत सही साबित कर देगा।

1-मनी प्लांट को हमेशा अपने घर या ऑफिस के आग्नेय कोण यानी दक्षिण पूर्व में ही लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ये दिशा मनी प्लांट लगाने के लिए सबसे लाभदायक मानी जाती है। इस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से धन- संपत्ति में भी बढ़ोत्तरी होती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा व्यापार और नौकरी में भी तरक्की होती है।
2- आग्नेय कोण का प्रतिनिधि शुक्र ग्रह है, इस वजह से इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से आपके लिए शुक्र ग्रह के सकारत्मक असर में वृद्धि होने लगती है। शुक्र ग्रह व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य लाता है।

3-मनी प्लांट के पौधे को कभी भी इशान कोण यानी उत्तर पूर्व की दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इशान कोण में मनी प्लांट लगाने से विपरीत असर होता है। घर में धन की हानि होने लगती है तथा व्यापार में भी गिरावट आती है।
4-वास्तुशास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर ही लगाना चाहिए। घर के बाहर लगाने से मनी प्लांट पर दूसरों की निगेटिव एनर्जी का विपरीत असर होने लगता है।
5-मनी प्लांट की बेल को हमेशा ऊपर की ओर बढ़ना चाहिए,इसकी बेल जितना फैलती और बढ़ती है, उतना ही आपकी धन समृद्धि में भी बढ़ोत्तरी होती है। मनी प्लांट की बेल का नीचे की बढ़ना नकारात्मक असर पैदा करता है।


Next Story