धर्म-अध्यात्म

वास्तु विज्ञान में इन्हें मानते हैं भयंकर दोष, देखिए आपके घऱ में तो नहीं

Subhi
13 Nov 2022 4:44 AM GMT
वास्तु विज्ञान में इन्हें मानते हैं भयंकर दोष, देखिए आपके घऱ में तो नहीं
x

वास्‍तु के अनुसार हम सभी के घरों में कुछ न कुछ ऐसी कमियां रह जाती हैं, जिन्‍हें वास्‍तु दोष माना जाता है। इन कमियों की वजह से हमारे घर में अक्‍सर कलह का वातावरण बना रहता हे। आपस में परिवार के लोगों के बीच में तकरार बनी रहती है। पति-पत्‍नी के संबंधों में प्‍यार नहीं रहता। आइए जानते हैं कौन से हैं ये वास्‍तुदोष।

तस्‍वीरों के कारण वास्‍तुदोष

घर की दीवारों पर तस्वीर बना सकते हैं, लेकिन तस्वीर और मूर्तियों को चिपकाना नहीं चाहिए। इसे भयंकर वास्तु दोष बनता है। घर में भगवान की प्रतिमा रखते हैं तो बहुत बड़ी प्रतिमा को नहीं रखें। 1 से लेकर 11 उंगली तक की प्रतिमा को ही घर में ऱखना वास्तुसंगत होता है।

भूलकर भी किराए पर न दें इस दिशा का कमरा

घर का उत्तर पूर्वी भाग ऊंचा नहीं होना चाहिए। साथ ही इस दिशा में शौचालय का निर्माण किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से धन की बड़ी हानि होती है। परिवार में अशुभ घटनाएं हो सकती हैं। इस दिश का बाकी दिशा से नीचे होना और इस दिशा में मंदिर का होना शुभ माना गया है। अगर कोई कमरा रहने के लिए बनाया है तो कभी भी उत्तर पूर्व का कमरा किराए पर नहीं देना चाहिए।

अंदर की तरफ खुलें खिड़कियां

घर का दरवाजा बाहर की ओर खुलना अच्छा नहीं माना जाता है। दरवाजा अंदर की ओर खुलना चाहिए। साथ ही दरवाजा खुलते बंद होते समय आवाज करना शुभ नहीं होता है। खिड़कियों के लिए भी यह नियम है कि यह अंदर की ओर खुलनी चाहिए बाहर की ओर नहीं। इस दोष की वजह से इससे भय और मानसिक कष्ट होता है। घर के मुखिया को जीवन में कष्ट भोगना पड़ता है।

चमगादड़ के आने पर करवाएं शुद्धि

मधुमक्खी का छत्ता घर में नहीं लगना चाहिए। वास्तु विज्ञान के अनुसार ऐसा होने से 6 मास तक वास्तु दोष बना रहता है। जबकि चमगादड़ के घर में आ जाने से 15 दिनों तक वास्तु दोष रहता है। ऐसे में घर की शुद्धि करानी चाहिए। गिद्ध, और कौआ का भी घर में प्रवेश कर जाना अच्छा नहीं माना जाता है।

किचन से जुड़ा वास्‍तु दोष

रसोई घर कभी भी ऐसा नहीं होना चाहिए कि द्वार के सामने से ही चूल्हा दिखे। ऐसे होने से घर से बरकत चली जाती है। खाना बनाते समय गृहणी का मुख पूर्व की ओर होना बेहद शुभ माना जाता है। इससे आरोग्य की प्राप्ति होती है। घर में लोग कम बीमार होते हैं। रात में भोजन बनाने के बाद चूल्हा और प्लेटफार्म साफ कर लेना चाहिए। जूठा बर्तन रात में सिंक में नहीं रहने देना चाहिए।


Next Story