धर्म-अध्यात्म

इस रिसॉर्ट में ग्रहों से रु-ब-रु होकर कह सकेंगे अपने दिल का हाल

Rounak Dey
26 Jun 2023 11:32 PM IST
इस रिसॉर्ट में ग्रहों से रु-ब-रु होकर कह सकेंगे अपने दिल का हाल
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हमारी पृथ्वी की गति और गतिविधि दोनों ही उन सात ग्रहों के चारों और घुमती रहती है| जो हमारी आकश गंगा में मौजूद हैं| पृथ्वी पर मौजूद प्रत्येक प्राणी और मनुष्य हम सभी का जीवन इन्हीं सातों ग्रहों की अनवरत और अंनत गतिविधियों के हिसाब से चलता है और इसे नकारा नहीं जा सकता| चाहे आप भारत में रहते हैं या विश्व के किसी भी कोने में हम सभी जानते हैं की ग्रहों का प्रभाव हमारी पृथ्वी और हमारे जीवन पर किस प्रकार पड़ता है|

मनुष्य का जीवन कई उलझनों से भरा रहता है और हम सभी यह चाहते हैं की हम किसी से अपनी समस्या दिल खोल कर कह सकें और हमारी समस्या की सुनवाई हो। “देव महासभा” का कांसेप्ट बनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य भी यही है की देवताओ के राजा सूर्य और उनकी सभा में उपस्थित रहने वाले बाकि ग्रहों बुध, चंद्रमा, शुक्र, गुरु, शनि, मंगल से हमें संवाद का एक मौका जरुर मिले और हम अपनी समस्या उनसे कह सके| यह स्कल्पचर सभी को भावनातमक शांति और मानसिक शक्ति देगा|

यही वह कारण है जिसके लिए ॐ कल्याणम का निर्माण किया गया है। यह न केवल भारतवर्ष वरन विश्व का भी पहला ऐसा रिसोर्ट है, जिसे पूरी तरह से ज्योतिष के साथ-साथ वास्तु की मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है|

Next Story