धर्म-अध्यात्म

साल 2022 में शनि कुल 8 राशियों पर प्रभाव डालेंगे, जानिए कौन-सी हैं ये राशियां

Mahima Marko
25 Nov 2021 3:13 AM GMT
साल 2022 में शनि कुल 8 राशियों पर प्रभाव डालेंगे, जानिए कौन-सी हैं ये राशियां
x
नवग्रहों में शनि ग्रह की गति सबसे धीमी मानी जाती है। शनि को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब ढाई साल का समय लगता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नवग्रहों में शनि ग्रह की गति सबसे धीमी मानी जाती है। शनि को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब ढाई साल का समय लगता है।शनि के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। हालांकि कुछ राशियों पर शनि का प्रभाव ज्यादा देखने को मिलता है। साल 2022 में शनि कुल 8 राशियों पर प्रभाव डालेंगे। जानिए कौन-सी हैं ये राशियां-

इन राशियों पर रहेगी शनि की दृष्टि-
29 अप्रैल 2022 को शनि राशि परिवर्तन करेंगे। शनि गोचर से धनु राशि वालों को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। शनि की साढ़े साती मीन राशि वालों पर शुरू होगी। मकर और कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़े साती चलती रहेगी। शनि गोचर से कर्क व वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू होगी।
नए साल में 12 जुलाई को शनि वक्री अवस्था में एक बार फिर से कुंभ से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जिसके प्रभाव से जो राशियां की दशा से मुक्त हो गई थीं, वह फिर से शनि की दशा की चपेट में आ जाएंगी। 12 जुलाई से 17 जनवरी 2023 तक धनु, मकर और कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़े साती और मिथुन व तुला राशि वालों पर शनि ढैय्या रहेगी।
इन राशियों पर नहीं रहेगी शनि की दृष्टि-
2022 में मेष, वृषभ, सिंह और कन्या राशि वालों पर शनि की तिरछी नजर नहीं रहेगी।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta