- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- साल 2022 में इन तरीखों...
धर्म-अध्यात्म
साल 2022 में इन तरीखों में जन्मे लोगों की चल सकती है शादी की बात
Bhumika Sahu
31 Dec 2021 12:35 PM IST

x
किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जिनका जन्म हुआ है, उनका मूलांक बनता है सात। इस अंक के स्वामी ग्रह हैं केतु। आप स्वभाव से गंभीर प्रवृत्ति के, खोजी और दूरदृष्टि वाले व्यक्ति हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जिनका जन्म हुआ है, उनका मूलांक बनता है सात। इस अंक के स्वामी ग्रह हैं केतु। आप स्वभाव से गंभीर प्रवृत्ति के, खोजी और दूरदृष्टि वाले व्यक्ति हैं। आपके मित्रों का दायरा सीमित होता है, लेकिन जिसे मित्र मानते हैं, उसका लंबे समय तक साथ देते हैं। इन्हीं गुणों के चलते इस साल आप कुछ अहम फैसले लेंगे और उनको पूरा करने में सफल हो पाएंगे। आप कठिन से कठिन कार्य को भी सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं। इस वर्ष मन प्रसन्न रहेगा। युवाओं को उच्च शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा। विवाह की बात होगी। कोर्ट में विवाद चल रहा हो, तो सफलता मिलने की संभावना है। इष्ट मित्रों से मुलाकात होगी।
महिलाओं को विशेष खरीददारी का अवसर प्राप्त होगा। कामकाजी महिलाओं को कार्यालय सम्बंधी किसी विशेष कार्य में लगना पड़ेगा। इस वर्ष साहस के साथ किए हुए कार्य से लाभ प्राप्त होगा। अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। प्रेम सम्बंधों के लिए समय अनुकूल है। अपने साथी के साथ विवाह की बात कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सफलता के योग हैं। मित्रों की सहायता से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल सामान्य रहेगा। बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। योग और प्राणायाम का अभ्यास करें।
उपाय
पक्षियों को दाना डालें। सूर्य नमस्कार करने से लाभ होगा।
शुभ रंग : स्लेटी
Next Story





